Gold Price Today: पिछले 7 दिनों में इतना महंगा हुआ सोना, यहाँ चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: देश में सोने में जिस तरह से तेजी बढ़ रही है, माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये पर पहुंच सकती है। दिल्ली सराफा बाजार में अभी सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 96 हजार रुपये से ज्यादा है।

Gold Price Today: भारत समेत दुनियाभर में सोने की कीमतों में आग लगी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 6,250 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल गई थी। इस तेजी के साथ सोना बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 

जानकारों के मुताबिक सोने में अभी और तेजी आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सोने की कीमत एक हफ्ते में प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये पर पहुंच सकती है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

इतना महंगा क्यों हो रहा सोना 

सोना इस साल यानी 2025 में सोने ने अब तक 20 बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत बढ़ गई है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। वहीं भू-राजनीतिक अनिश्चितता, अमेरिकी टैरिफ, केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीदारी और ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें इस तेजी को बढ़ावा दे रही हैं।

जानिए अपने शहर का आज सोने का भाव

भारत के सभी शहर का 13 अप्रैल 2025 सोने का भाव, जोकि नीचे निम्नलिखित है।  

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट सोना का भाव
चेन्नई में सोना का भाव₹77040₹84040₹63640
मुंबई में सोना का भाव₹77040₹84040₹63030
दिल्ली में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
कोलकाता में सोना का भाव₹77040₹84040₹63030
अहमदाबाद में सोना का भाव₹77090₹84190₹63070
जयपुर में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
पटना में सोना का भाव₹77090₹84190₹63070
लखनऊ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
नोएडा में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
अयोध्या में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹77190₹84190₹63160

1 लाख पहुँच सकती है सोने की कीमत 

सोने में आ रही तेजी से माना जा रहा है कि यह एक हफ्ते में प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये पर पहुंच सकता है। कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने ‘द हिंदू बिजनेसलाइन’ को बताया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व साल 2025 में दो बार ब्याज दरें कम कर सकता है। 

इससे सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कमी होने से लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी करेंगे। इससे सोने की मांग बढ़ेगी और इसमें तेजी आ सकती है।


About Author

Abhinash Anand