Moto G86 5G Price: वर्तमान समय में Motorola अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G86 5G पर काम कर रही है। इस फोन से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां लांच से पहले सामने आ गई हैं। मोटोरोला का यह फोन Moto G86 Power के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
लॉन्च से पहले मोटोरोला के इस फोन के कलर वेरिएंट्स लीक हो गए हैं। यह फोन चार कलर ऑप्शन- पेल रेड, लैवेंडर, ओलिव ग्रीन और ब्लू-ग्रे में आ सकता है। तो चलिए इस फ़ोन के लीक फीचर्स के बारे में जानते है।
Moto G86 5G के संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G86 5G स्मार्टफोन 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 24,999 से शुरू हो सकती है, जिससे यह बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन जाता है। फोन जल्द ही Flipkart और Motorola की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है कि इससे भी कम कीमत में मिल सकता है। मगर बताया जा रहा है कि आधिकारित जानकारी मूल रूप से अभी नहीं दी गई है।
Moto G86 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक खबरों की मानें तो, Motorola G86 5G में एक स्लीक और प्रीमियम फिनिश वाला बैक पैनल मिलेगा। इस स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाएगी। इसके अलावा, MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी इस स्मार्टफोन में देखने को मिल सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.78 inches, 1264 x 2780 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 8 MP Dual Rear & 16 MP Front Camera |
Processor | Dimensity 9300 Plus, Octa Core, 3.25 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 7000 mAh Battery with 80W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹24,990 |
Moto G86 5G का प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो ARM G615 MC2 GPU के साथ काम करेगा। इस फोन में 8GB और 12GB RAM के वेरिएंट्स हो सकते हैं, और वर्चुअल RAM के साथ इसे 24GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए आपको 128GB और 256GB ऑप्शन मिल सकते हैं। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलेगा और इसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

Moto G86 5G का डिस्प्ले
Moto G86 5G में 6.67 इंच का 1.5K P-OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपको बेहतरीन विज़ुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स तक हो सकती है और इसे Gorilla Glass 7 से सुरक्षा मिल सकती है।
Moto G86 5G का कैमरा
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Moto G86 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Sony LYTIA 600 सेंसर और OIS सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वही, इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
Moto G86 5G का बैटरी
लीक हुई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, Moto G86 5G को 5000mAh के साथ लांच किया जा सकता है। साथ ही इस फ़ोन में ग्राहकों को 68W का फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकता है, जिससे फ़ोन को जल्दी चार्ज किया जा सके।