नई टेक्नोलॉजी और  50Kmpl की तगड़ी माइलेज के साथ लांच हुआ Honda Dio 125, जानें कीमत 

2025 Honda Dio 125: ऑटो मोटर्स कंपनी होंडा ने अपने पॉपुलर स्कूटर का अपडेट मॉडल लॉन्च कर दिया है। ग्राहकों को 2025 Dio नें अब कई कॉस्मेटिक बदलाव, OBD2 कॉम्प्लाइंट इंजन और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

2025 Honda Dio 125: जापान की पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनी Honda ने अपनी नई 2025 Dio 125 भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹96,749 है। ये स्कूटर खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। 

नए लुक, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ये Dio 125 स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक देती है। Honda ने Dio के पॉपुलर डिज़ाइन को बरकरार रखते हुए नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन के साथ आते है, तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

2025 Honda Dio 125 के पावर और इंजन 

नया होंडा डिओ 125 स्कूटर स्टाइल और टेक्नॉलजी के कॉम्बो के रूप में अपनी छाप छोड़ती है। नया Dio 125 OBD2B नियमों का पालन करने वाले 123.92 सीसी के सिंगल-सिलिंडर PGM-Fi इंजन के साथ आता है। यह इंजन 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.5 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क पैदा देता है। इसमें एक अडवांस्‍ड आइडलिंग स्‍टॉप सिस्टम भी है, जो कि ईंधन की बचत करता है।

2025 Honda Dio 125
2025 Honda Dio 125

2025 Honda Dio 125 के एडवांस फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो इसमें नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है जो माइलेज, ट्रिप मीटर, रेंज और इको इंडिकेटर जैसी रियल-टाइम जानकारी दिखाता है। ये स्कूटर Honda RoadSync ऐप सपोर्ट के साथ आता है जिससे कॉल/मैसेज अलर्ट और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें स्मार्ट की, USB टाइप-C चार्जर और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं।

2025 Honda Dio 125 में नए पेंट स्कीम और अपडेटेड ग्राफ़िक्स के अलावा कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसका ओवरऑल लुक पुराने वर्जन के समान ही है। इस स्कूटर को आप पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक और पर्ल स्पोर्ट्स येलो जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

2025 Honda Dio 125 की कीमत 

कंपनी ने अपडेट किए गए Honda Deo 125 को कंपनी ने दो वेरिएंट में बाजार में उतारा है, जिसमे DLX और H-Smart में शामिल है। DLX की कीमत ₹96,749 (एक्स-शोरूम) और H-Smart की कीमत ₹1,02,144 (एक्स-शोरूम) है। बेहतर माइलेज के लिए इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है। ये स्कूटर पांच रंगों – मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल इग्निस ब्लैक और इम्पीरियल रेड में उपलब्ध है।


About Author

Sakshi Singh

में साक्षी, बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हु, मुझे ऑटोमोबाइल जैसे कार, बाइक्स के विषयों पर न्यूज़ लिखना बेहद पसंद है, मुझे इस फिल्ड में 6 सालो का अनुभव है। मैंने Amity University से अपनी BA से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरा की हूँ।