Skoda Kodiaq 2025 भारत में हुई लांच, जानें इसमें क्या है खास 

Skoda Kodiaq 2025: ऑटो कंपनी Skoda ने भारतीय बाजार में एक बार फिर धूम मचा दी है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप SUV Kodiaq का नया अवतार लांच कर दिया है।

Skoda Kodiaq 2025: बीते 17 अप्रैल 2025 को Skoda ने अपनी धांसू SUV,  Kodiaq 2025 को इंडिया में उतार दिया। ये इसका सेकेंड जेनरेशन है, जो पहले से ज़्यादा स्टाइलिश और टेक से भरपूर है। कीमत 46.89 लाख रुपये (Ex-शोरूम) से शुरू होती है और ये दो वेरिएंट्स Sportline और Laurin & Klement (L&K) में मिलेगी।

सात कलर ऑप्शन्स हैं, जैसे Moon White, Velvet Red, और Race Blue गाड़ी 7-सीटर है और 5-स्टार Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। बुकिंग शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी 2 मई 2025 से होगी। ये गाड़ी औरंगाबाद, महाराष्ट्र में लोकली असेंबल होगी, जो इसे इंडियन मार्केट के लिए खास बनाता है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Skoda Kodiaq 2025
Skoda Kodiaq 2025

Skoda Kodiaq 2025 के पावर और इंजन 

नई Kodiaq में 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 204PS की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो सभी चार पहियों को ताकत देता है। ये वही इंजन है जो हाल ही में लॉन्च हुई Volkswagen Tiguan R-Line में भी मिलता है। हालांकि Kodiaq का असेंबली छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) स्थित Skoda Auto Volkswagen इंडिया प्लांट में होता है, जबकि Tiguan R-Line पूरी तरह से आयात की गई है।

Skoda Kodiaq 2025 के फीचर्स 

इसमें 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13-स्पीकर CANTON साउंड सिस्टम हर राइड को मस्त बनाते हैं। L&K वेरिएंट में मसाज फंक्शन वाली वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। 

स्मार्ट डायल्स से AC और म्यूज़िक कंट्रोल करना आसान है। गियर सिलेक्टर स्टीयरिंग के पीछे शिफ्ट होने से सेंटर कंसोल में ज़्यादा स्पेस मिलता है। वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay भी है, ताकि फोन कनेक्ट करना झटपट हो।

Skoda Kodiaq 2025
Skoda Kodiaq 2025

Skoda Kodiaq 2025 की कीमत 

कंपनी ने दूसरी जनरेशन की 2025 Skoda Kodiaq को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके स्पोर्टलाइन ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपये और लॉरिन एंड क्लेमेंट (L&K) ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 48.69 लाख रुपये तक है।


About Author

Sakshi Singh

में साक्षी, बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हु, मुझे ऑटोमोबाइल जैसे कार, बाइक्स के विषयों पर न्यूज़ लिखना बेहद पसंद है, मुझे इस फिल्ड में 6 सालो का अनुभव है। मैंने Amity University से अपनी BA से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरा की हूँ।