Gold Price: शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
आज शनिवार को सराफा बाजार की ओर जारी सोने की कीमतों के अनुसार, आज 3 मई 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम 87,700 , 24 कैरेट का भाव 95, 660 और 18 ग्राम सोने का रेट 71,760 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
24 कैरेट सोने की कीमत में आई भारी गिरावट
दरअसल, वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 760 रुपए गिरकर 97670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पहले, 2 मई को यही सोना 98340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था। इस गिरावट ने सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छा मौका पैदा कर दिया है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ महीने में इसकी कीमत और ज्यादा घट सकती है।
22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
अगर बात करें 22 कैरेट सोने की तो आज यानी 3 मई को इसका भाव 650 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 89550 रुपए पर आ गया है। पिछले दिन यानी 2 मई को यह 90200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और कीमतों में यह गिरावट खरीददारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
अन्य प्रमुख शहरों में आज क्या है सोने का भाव
शहर (City) | 22 कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97670 | ₹73260 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97670 | ₹73260 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹73260 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97670 | ₹73260 |
पटना में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97670 | ₹73260 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹73260 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹73260 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹73260 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹73260 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹73260 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97520 | ₹73260 |
भूवनेश्वर में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97520 | ₹74040 |
अमरावती में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
हैदराबाद में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
बेंगलुरु में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
गुवाहाटी में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
केरल में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97670 | ₹73260 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹89440 | ₹97670 | ₹73180 |
15 दिनों में 6000 रुपये की गिरावट
अभी हाल के दिनों में पीली धातु की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो सप्ताह में सोने की कीमत में करीब 6,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 1 मई की रिपोर्ट की बात करें तो इसका अधिकतम सोने का भाव 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को छू गया था।