Gold Price: आज यानी 30 अप्रैल 2025 को देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन सोना-चांदी और आभूषण खरीदने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। “अक्षय” का मतलब होता है, जो कभी खत्म न हो। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। यही वजह है कि हर साल इस मौके पर गोल्ड और सिल्वर की जबरदस्त खरीदारी होती है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
आज 10 ग्राम गोल्ड की कीमत क्या है
इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, बुधवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 322 रुपए कम होकर 95,689 रुपए हो गई है, जो कि पहले 96,011 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत 93,390 रुपए, 20 कैरेट सोने का भाव 85,160 रुपए और 18 कैरेट सोने का रेट 77,510 रुपए है।
सर्राफा बाजार में क्या है सोने का ताज़ा भाव
पिछले साल अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोने का रेट 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब यह 94,000-95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गया है। यानी एक साल में करीब 27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त और लगभग 30% रिटर्न और चांदी भी करीब 14,000 रुपये किलो महंगी हो चुकी है।
शहर (City) | 22 कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
पटना में सोना का भाव | ₹89404 | ₹97570 | ₹73260 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
भूवनेश्वर में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
अमरावती में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
हैदराबाद में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
बेंगलुरु में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
गुवाहाटी में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
केरल में सोना का भाव | ₹89390 | ₹97520 | ₹74040 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73260 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹89540 | ₹97570 | ₹73180 |
सोना खरीदने से पहले इन बातों को जरूर जानें
अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आज का रेट जरूर चेक करें। इसके अलावा, सोने के दाम के ऊपर मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ता है। इसलिए फाइनल कीमत पर खरीदारी करें.सोना सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि एक बढ़िया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन भी है। हर साल अक्षय तृतीया जैसे मौके पर इसकी डिमांड बढ़ती है, क्योंकि लोग इसे शुभ और फायदे का सौदा मानते हैं।
24 कैरेट सोने का ताज़ा भाव
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स यानी Multi commodity exchange के बेंचमार्क में सोने का भाव सुबह 9:23 बजे लगभग 400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। अभी इसमें 24 कैरेट सोने का दाम 95,353 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं चांदी के दाम भी आज भारी गिरावट आई है।