क्या है “Sachet App”? पीएम मोदी ने क्यों किया इसका जिक्र, यहाँ जानें पूरी बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने “मन की बात” के कार्यक्रम में Sachet App के बारे में क्यों किया जिक्र, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Sachet App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने “मन की बात” कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने इस हमले की निंदा की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, पीएम मोदी ने ISRO के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। 

इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल में ‘Sachet App’ जरूर डाउनलोड करें, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के समय में वे सुरक्षित रह सकें, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

क्या है Sachet App ?

सचेत ऐप एक राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (NDMA) द्वारा लांच किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से सतर्क रहने की चेतावनियां प्रदान करता है। 

पीएम मोदी ने क्यों किया इस ऐप का जिक्र 

प्रधानमंत्री ने इस ऐप को एक महत्वपूर्ण टूल बताया, जो भारत में किसी भी तरह की आपदा, जैसे भूकंप, बाढ़, तूफान, या भूस्खलन से पहले लोगों को चेतावनी देता है। इस ऐप को विशेष रूप से भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि इस ऐप में रियल-टाइम अलर्ट्स मिलते हैं, जो आपको और आपके परिवार को किसी भी प्राकृतिक आपदा के खतरे से पहले आगाह करते हैं।

Sachet App क्यों है जरुरी 

Sachet App का इस्तेमाल करना इन बातों पर निर्भर करता है, तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

  • जान बचाने वाला टूल: पहले से मिलने वाली चेतावनी की वजह से आप सुरक्षित जगह जा सकते हैं या जरूरी तैयारी कर सकते हैं।
  • हर किसी के लिए: इसका आसान डिजाइन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबके लिए यूज करना आसान बनाता है।
  • भरोसेमंद जानकारी: ये ऐप सरकारी मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन की ऑफिशियल खबरों पर आधारित है, तो कोई फेक न्यूज का डर नहीं।
  • कम डेटा, ज्यादा फायदा: ऐप हल्का है, कम इंटरनेट में भी काम करता है, और गांवों में भी आसानी से चलता है।
  • परिवार की चिंता खत्म: दूर रहने वाले रिश्तेदारों के इलाके की आपदा की खबर लेकर आप उनकी मदद कर सकते हैं।

आपातकालीन में मिलेगी मदद 

SACHET ऐप में आपदा के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर और प्रभावित इलाकों की भी डिटेल्स मिलती हैं। यह ऐप यूजर्स को उनकी मौजूदा लोकेशन के आधार पर चेतावनी देता है। 

देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों की सुविधा के लिए SACHET APP को 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इससे हर कोई अपनी भाषा में जानकारी पा सकता है। इस ऐप के जरिए लोग अपने रोजमर्रा के काम मौसम के हिसाब से प्लान कर सकते हैं।


About Author

Vishal Kumar

मेरा नाम विशाल कुमार है, मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे देश, विदेश से संबंधित विषयों पर लिखना बेहद पसंद है। मुझे इस छेत्र में पिछले 4 साल का अनुभव है। मैंने B N Mandal University से अपना ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी किया है।