HP OMEN MAX 16 गेमिंग लैपटॉप भारत में हुआ लांच, मिलेगा 32GB रैम के साथ 240Hz का रिफ्रेश रेट

HP OMEN MAX 16: टेक कंपनी HP ने भारतीय बाजार में होना नया गेमिंग लैपटॉप OMEN MAX 16 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को ₹3,09,999 की कीमत पर लांच किया है।

एचपी ने भारत में बुधवार को अपना लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप HP Omen Max 16 लॉन्च किया है। ये लैपटॉप दमदार परफॉर्मेंस के लिए 24-कोर Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 32GB तक DDR5 RAM के साथ पेयर किया गया है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5080 GPU और 1TB SSD स्टोरेज दिया गया है। 

HP Omen Max 16 में 16 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 240Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। लैपटॉप में Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी मिलती है और ये 330W पावर एडॉप्टर के साथ आता है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक डिवाइस को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है, तो आइये इसके फीचर्स के बारे में जानते है।

HP OMEN MAX 16
HP OMEN MAX 16

HP OMEN MAX 16 के फीचर्स 

हुड के नीचे, इसमें Intel का Core Ultra 9 275HX प्रोसेसर (5.4GHz तक, 24 कोर) और 16GB VRAM के साथ NVIDIA का GeForce RTX 5080 लैपटॉप GPU है। ये 32GB DDR5-5600 MHz RAM (अपग्रेड करने योग्य) और 1TB PCIe Gen5 NVMe SSD स्टोरेज के साथ आता है। 

HP का टेम्पेस्ट कूलिंग प्रो सिस्टम वेपर चैंबर, क्रायो कंपाउंड और सेल्फ-क्लीनिंग फैन मैकेनिज्म का उपयोग करके मशीन को ठंडा रखता है। संयुक्त CPU-GPU TDP 250W से अधिक है, जो बिना परफॉरमेंस थ्रॉटलिंग के इंटेंस गेमिंग सेशन खेलने देता है। कनेक्टिविटी में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, 2.5 जीबीई लैन, 2× थंडरबोल्ट 4, 2× यूएसबी-ए, एचडीएमआई 2.1, आरजे-45, कॉम्बो ऑडियो जैक और एक एसी स्मार्ट पिन शामिल हैं। 

HP OMEN MAX 16 की कीमत 

HP Omen Max 16 की भारत में शुरुआती कीमत 3,09,999 रुपये है। ये गेमिंग लैपटॉप शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Amazon और HP के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। खरीदार HP के ऑनलाइन स्टोर पर नो-कॉस्ट EMI पेमेंट ऑप्शन चुनकर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। ये ऑफर बैंक ऑफ बड़ौदा, येस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड्स पर वैलिड है।


About Author

Nitu Kumari

में नीतू कुमारी, पटना की रहने वाली हु, मुझे टेक्नोलॉजी, मोबाइल, गैजेट्स जैसे विषय पे न्यूज़ लिखना बेहद पसंद है। मेने अपनी पढ़ाई पटना साइंस कॉलेज से पूरी की है। मुझे इस फील्ड में पांच सालों का अनुभव है।