500km तक की तगड़ी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द दस्तक देगा Tata Sierra EV 2025, जानें कीमत 

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बहुत जल्द Tata Sierra EV 2025 को लांच किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि, यह SUV 500km तक की तगड़ी रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स के साथ भारत में धूम मचाएगा।

Tata Sierra EV 2025: टाटा मोटर्स अपनी ‘सिएरा’ को इलेक्ट्रिक रूप में वापस ला रही है। टाटा सिएरा ईवी का प्रोडक्शन मॉडल 2025 के इंडिया मोबिलिटी एक्सपो में पेश किया जाएगा। इलेक्ट्रिक और आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) विकल्पों के साथ यह गाड़ी 2025 के मध्य तक भारत में उपलब्ध हो सकती है, तो चलिए इसके संभावित फीचर्स के बारे में जानते है। 

Tata Sierra EV 2025 का डिज़ाइन

नई सिएरा 5-डोर बेस्ड होगी जोकि बॉक्सी लाइन्स के साथ आएगी। लेकिन रेडिकल लुक में होगी। साइज की बात करें तो सिएरा 4.3 मीटर लंबी होगी, जिसका मतलब यह है कि Sierra कर्व के साइज की हो सकती है। इसके साथ है यह सफारी और हैरियर से छोटी हो सकती है। 

इसे हैरियर EV से नीचे और कर्व से ऊपर पोजिशन दी जा सकती है। खासतौर पर EV वर्जन में कुछ खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स होंगे। पुरानी सिएरा का बड़ा पिछला ग्लास नई सिएरा में पूरी तरह से नहीं रखा गया है, लेकिन इसे नए डिज़ाइन के साथ फिर से लांच जायेगा।

Tata Sierra EV 2025 का पावरट्रेन और इंजन 

सिएरा ईवी टाटा के ALFA ARC प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस प्लेटफॉर्म में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) विकल्प दिए जा सकते हैं। टाटा मोटर्स ने अभी तक बैटरी की जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह EV सिंगल और डुअल मोटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिएरा ईवी एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चल सकेगी।

Tata Sierra EV 2025 के फीचर्स 

टाटा मोटर्स सिएरा ईवी को कंपनी की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाली कार मानती है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे। पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स इसमें देखने को मिलेंगे। इसके अलावा, ड्राइवर और पैसेंजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए इसमें डुअल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले सेटअप भी हो सकता है।

Tata Sierra EV 2025
Tata Sierra EV 2025

Tata Sierra EV 2025 कब होगा लांच 

टाटा मोटर्स ने इन्वेस्टर डे इवेंट में बताया कि Tata Sierra EV 2025 मॉडल के इस साथ के आखिरी तक में लांच किया जा सकता है। इस मॉडल के साथ कंपनी अपने EV ब्रांड Avinya का पहला प्रीमियम मॉडल भी लॉन्च करेगी। Sierra EV को Auto Expo 2020 में एक कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV कंपनी के ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

Tata Sierra EV 2025 के संभावित कीमत 

बात अगर कीमत और लॉन्च डेट की करें तो आधिकारिक तौर पर अभी तक कंपनी Tata Sierra EV के हिम्मत और लॉन्च डेट को लेकर खुलासा नहीं किया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों की माने तो देश में यह इलेक्ट्रिक कर हमें 2025 के आखिर तक देखने को मिलेगी। जहां पर इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपए के आसपास होने वाली है।


About Author

Nitu Kumari

में नीतू कुमारी, पटना की रहने वाली हु, मुझे टेक्नोलॉजी, मोबाइल, गैजेट्स जैसे विषय पे न्यूज़ लिखना बेहद पसंद है। मेने अपनी पटना साइंस कॉलेज से पूरी की है। मुझे पिछले पांच सालों से इस फील्ड में काम करने का अनुभव है।