Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन रूझान लगातार बढ़त की ओर हैं। सोना लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को पिछले बंद भाव 94579 रुपये के मुकाबले बढ़कर 94910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 96575 रुपये के मुकाबले घटकर 95151 रुपये किलो हो गई, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
आज कितना है सोने का ताज़ा भाव
गोल्ड प्राइस की बात करें, तो देश में सोना 97 हजार से ऊपर बना हुआ है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 97,570 रुपये है। कल के मुकाबले इसमें महज 10 रुपये की कमी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी टैरिफ के ऐलान के बाद सोने की दौड़ती कीमतें कुछ देर के लिए थम गई थीं, क्योंकि टैरिफ को लेकर तस्वीर साफ हो गई थी।
जानिए अपने शहर का आज सोने का भाव
भारत के सभी शहर का 21 अप्रैल 2025 सोने का भाव, जोकि नीचे निम्नलिखित है।
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोना का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹77040 | ₹84040 | ₹63640 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹77040 | ₹84040 | ₹63030 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹77040 | ₹84040 | ₹63030 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹77090 | ₹84190 | ₹63070 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
पटना में सोना का भाव | ₹77090 | ₹84190 | ₹63070 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹77190 | ₹84190 | ₹63160 |
1 लाख के पार पहुंचेगा सोने की कीमत
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ रहे टकराव के चलते सोने की कीमतों में फिर से तेजी आ रही है। बीते कुछ दिनों में गोल्ड जिस रफ्तार से ऊपर चढ़ा है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले कुछ दिनों में ही यह 1 लाख का आंकड़ा पार कर सकता है। कई कमोडिटी एक्सपर्ट्स का अब मानना है कि सोना फिलहाल तेजी के साथ आगे बढ़ता रहेगा। बीच में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती हैं, लेकिन इनके बहुत बड़ा होने की संभावना बेहद कम है।