AP SSC Results 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश यानी (BSEAP) की तरफ से SSC परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोसित कर दिया गया है। छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर अपने रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकते है।
एपी एसएससी (10वीं) बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 मार्च से 31 मार्च तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 6,19,275 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, तो आइये इसके बारे में जानते है।
ऐसे चेक करें AP SSC 2025 का रिजल्ट
- इसके लिए सबसे पहले आंध्र प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए एपी एसएससी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
- स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 फीसदी नंबर प्राप्त करने होंगे। सभी विषयों में ‘डी2’ या उससे अधिक ग्रेड प्राप्त करना अनिवार्य है। एक या दो विषयों में जो छात्र असफल होते हैं। उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
साल 2024 में इतने प्रतिशत बच्चों ने लगराय था परचम
पिछले साल एपी एसएससी परीक्षा (AP SSC Exam) का कुल पास प्रतिशत 86.69 प्रतिशत था। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन की थी, लड़कियों का पास प्रतिशत 89.17 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.32 प्रतिशत था। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट- results.bse.ap.gov.in, results.bie.ap.gov.in पर जा सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें AP SSC का मार्क्स मेमो
यदि आप वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट और मार्क्स मेमो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को अपनाएं।
- इसके लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in या results.bse.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “AP SSC 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
- आपकी मार्क्स मेमो स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- PDF को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें।