Gold Price: एक लाख का आंकड़ा क्रॉस करने के बाद सोने की कीमतें बैक गियर में हैं। लगातार तीन दिन गिरावट के बाद आज भी सोने-चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिरी हैं। अक्षय तृतीय के बाद आज (1 मई) को MCX पर सोने का 2.78 फीसदी गिर गया है और अब यह 92,066 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है।
चांदी की बात करें तो यह 2.54 फीसदी टूट कर 93,483 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है। इसलिए अगर आप गोल्ड ज्वेलरी लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
अक्षय तृतीया के बाद सोने के दामों में आई गिरावट
आज 1 मई 2025 से देशभर के कई प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। खास बात ये है कि यह गिरावट न केवल सामान्य खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि इसे एक मजबूत निवेश अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है।
इस गिरावट का असर 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों श्रेणियों पर पड़ा है। जहां अक्षय तृतीया पर दाम कुछ शहरों में स्थिर थे, वहीं अब नई कीमतें कई अन्य शहरों में भी प्रभावी हो गई हैं।
शहर (City) | 22 कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97900 | ₹74040 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97900 | ₹74040 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹89890 | ₹98030 | ₹73260 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97900 | ₹74040 |
पटना में सोना का भाव | ₹89890 | ₹98030 | ₹73260 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹89890 | ₹98030 | ₹73260 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹89890 | ₹98030 | ₹73260 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹89890 | ₹98030 | ₹73260 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹89890 | ₹98030 | ₹73260 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹89890 | ₹97950 | ₹73260 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97950 | ₹73260 |
भूवनेश्वर में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97900 | ₹74040 |
अमरावती में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97520 | ₹74040 |
हैदराबाद में सोना का भाव | ₹89890 | ₹97950 | ₹74040 |
बेंगलुरु में सोना का भाव | ₹89890 | ₹97950 | ₹74040 |
गुवाहाटी में सोना का भाव | ₹89890 | ₹97950 | ₹74040 |
केरल में सोना का भाव | ₹89740 | ₹97900 | ₹74040 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹89890 | ₹97570 | ₹73260 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹89890 | ₹97570 | ₹73180 |
दिल्ली में शुद्ध सोना 900 रुपए हुआ सस्ता
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 900 रुपए गिरकर 98,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी घटकर 98,100 रुपए पर पहुंचा। हालांकि अक्षय तृतीया पर उपभोक्ताओं की जोरदार खरीदारी से गिरावट सीमित रही है।
गहनों की डिमांड हुई कम
हालांकि 2025 की पहली तिमाही में गहनों की मांग में 25% की कमी आई है। WGC के मुताबिक, ये 2020 के बाद सबसे कम है। हालांकि इसकी कीमत सालाना आधार पर 3% ज्यादा रही। इस बीच, वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में 1% की बढ़ोतरी हुई है।