Manoj Kumar Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहा। मनोज कुमार ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। मनोज कुमार लंबे समय से बीमारी के शिकार थे।
बीमारी के चलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार के निधन ने एक युग का अंत हो गया है। इस समय पूरा देश शोक में डूब गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन, आज हम आपको सिर्फ इसकी कुल सम्पत्ति के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है।
कैसे हुआ एक्टर का निधन
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार के निधन का कारण कार्डियोजेनिक शॉक था, जो एक गंभीर हार्ट अटैक (हाई मायोकार्डियल इंफेक्शन) के बाद हुआ। इसके अलावा, वे पिछले कुछ महीनों से डिकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस (लिवर की गंभीर बीमारी) से भी जूझ रहे थे, जिसने उनकी सेहत को और कमजोर कर दिया था।

मनोज कुमार की नेट वर्थ
बात करें मनोज कुमार की नेट वर्थ की तो, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिब्रिटी नेट वर्थ का अनुमान है कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर से लगभग 20 मिलियन डॉलर (170 करोड़ रुपये) कमाए। पाकिस्तान में जन्मे हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी को बॉलीवुड में मनोज कुमार के नाम से जाना जाता था और प्रशंसक उन्हें प्यार से भारत कुमार कहते थे। अभिनेता मनोज कुमार के परिवार की बात करें तो परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं और उनके बच्चे हैं। मनोज कुमार की पत्नी का नाम शशि गोस्वामी है।
इन फिल्मों से मिली पहचान
मनोज कुमार ने 1960 के दशक में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और अगले दशकों में प्रसिद्धि हासिल की। उनकी फिल्मों में “हरियाली और रास्ता,” “वो कौन थी?,” “हिमालय की गोद में,” “दो बदन,” “उपकार,” “पत्थर के सनम,” “नील कमल,” “पूरब और पश्चिम,” “रोटी कपड़ा और मकान,” और “क्रांति” शामिल हैं।
एक्टर को मिला था पद्मश्री अवॉर्ड
मनोज कुमार ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में से किया था, जिन्हें लोग आजतक पसंद करते हैं। एक्टर ने फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ, कई फिल्मों का निर्देशन भी किया और इसमें भी उन्हें खूब कामयाबी हासिल हुई। वहीं मनोज कुमार को ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘कर्मयुद्ध’ जैसी फिल्मों के लिए पद्म श्री और दादा साहब फाल्के जैसे कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया था।