Karnataka 2nd PUC Result 2025: इस दिन जारी होगा कर्नाटक 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करे चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2025: जल्द ही कर्नाटक 12वी का रिजल्ट घोसित किया जा सकता है, मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, इस साल राज्यभर से 6.9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

Karnataka 2nd PUC Result 2025: कर्नाटक सेकेंड पीयूसी (Pre-University Course) परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार अब अपने अंतिम चरण में है। राज्य के लाखों छात्रों की निगाहें अब कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEAB) पर लगी हुइ हैं, जो किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी हो सकता है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीयूसी परिणाम 2025 अप्रैल के दूसरे सप्ताह यानि (10 April 2025) तक जारी किए जा सकते हैं।

हालाँकि इस वर्ष सेकेंड पीयूसी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2025 के बीच किया गया था, जिसमें राज्यभर से 6.9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। अब जब मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, तो छात्र और अभिभावक परिणाम के लिए दिन-रात वेबसाइटों पर नजरें गड़ाए बैठे हैं।

कहां और कैसे देखें परिणाम?

अगर आप भी कर्नाटक सेकेंड पीयूसी परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, तो आप अपने परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:

ऐसे चेक करे रिजल्ट 

  1. ऊपर दिए गए किसी एक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Karnataka 2nd PUC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  4. “सबमिट” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. परिणाम का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट अवश्य लें।

पिछले वर्ष का प्रदर्शन

पिछले साल 2024 में कर्नाटक सेकेंड पीयूसी में कुल 6,81,079 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 5,52,690 छात्र पास हुए थे। इस प्रकार 81.15% का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया गया। स्ट्रीमवार प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

  • विज्ञान – 89.96%
  • वाणिज्य – 80.94%
  • कला – 68.36%

इस साल बोर्ड की ओर से परीक्षा प्रक्रिया और मूल्यांकन में अधिक पारदर्शिता लाने के प्रयास किए गए हैं, जिससे परिणाम भी समय पर जारी होने की उम्मीद की जा रही है।


About Author

Suhani Singh

मेरा नाम सुहानी सिंह, मैं पेशे से कंटेंट राइटर हूँ, और मुझे नौकरी/शिक्षा के क्षेत्र में कंटेंट लिखना बेहद पसंद है। मैंने अपनी पढ़ाई Patna University, पटना से पूरी की है। मुझे इस फिल्ड में योगदान देते हुए पिछले 4 सालों का अनुभव प्राप्त हुआ है।