Gold Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीँ, चांदी में 700 रुपये का उछाल आया और यह 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
यह बढ़त अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर और डॉलर में कमजोरी की वजह से देखी गई है, जिसके चलते निवेशकों ने एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर जैसे सेफ हैवन एसेट्स की ओर रुख किया है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
क्या है आज सोने का भाव
आज यानी गुरुवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। जब यह ऐतिहासिक 1 लाख रुपये के स्तर से गिरकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। लेकिन गुरुवार को इसमें फिर तेजी लौटी और 99,400 रुपये पर बंद हुआ। 99.5% प्योरिटी वाला सोना भी 200 रुपये की तेजी के साथ 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
क्या है सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व
अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।
24 अप्रैल 2025 सोने-चांदी का भाव
आज यानी 24 अप्रैल 2025 (Gold And Silver Price Today In India) का सोने-चांदी का भाव निम्नलिखित है।
सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर और शाम प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
सोना 999 | 83010 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 995 | 82678 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 916 | 76037 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 750 | 62258 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 585 | 48561 रुपये | ज्ञात नहीं |
चांदी 999 | 93793 रुपये/किलो | ज्ञात नहीं |
एक्सपर्ट्स ने दिया अपनी राय
एलकेपी सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ जतीन त्रिवेदी का कहना है कि चीन की स्थिति पर अनिश्चितता और ट्रंप की नीतियों में बदलाव से बाजार में डर बना हुआ है। इसी वजह से लोग सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश कर रहे हैं, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं।