Gold Price: शादी के सीजन में औंधे मुंह गिरा सोना का भाव, ग्राहकों का खिला चेहरा

Gold Price: अक्षय तृतीया 2025 के बाद एक बार फिर सोने केदामों में गिरावट देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस शादी के सीजन में सोना खरीदना की सोच रहे है, तो अभी आपके पास सुनहरा मौका है।

Gold Price: एक लाख का आंकड़ा क्रॉस करने के बाद सोने की कीमतें बैक गियर में हैं। लगातार तीन दिन गिरावट के बाद आज भी सोने-चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिरी हैं। अक्षय तृतीय के बाद आज (1 मई) को MCX पर सोने का 2.78 फीसदी गिर गया है और अब यह 92,066 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। 

चांदी की बात करें तो यह 2.54 फीसदी टूट कर 93,483 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है। इसलिए अगर आप गोल्ड ज्वेलरी लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

अक्षय तृतीया के बाद सोने के दामों में आई गिरावट 

आज 1 मई 2025 से देशभर के कई प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। खास बात ये है कि यह गिरावट न केवल सामान्य खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि इसे एक मजबूत निवेश अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस गिरावट का असर 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों श्रेणियों पर पड़ा है। जहां अक्षय तृतीया पर दाम कुछ शहरों में स्थिर थे, वहीं अब नई कीमतें कई अन्य शहरों में भी प्रभावी हो गई हैं। 

शहर (City)22 कैरेट सोना का भाव24 कैरेट सोना का भाव18 कैरेट सोने का भाव
चेन्नई में सोना का भाव₹89740₹97900₹74040
मुंबई में सोना का भाव₹89740₹97900₹74040
दिल्ली में सोना का भाव₹89890₹98030₹73260
कोलकाता में सोना का भाव₹89740₹97900₹74040
पटना में सोना का भाव₹89890₹98030₹73260
जयपुर में सोना का भाव₹89890₹98030₹73260
लखनऊ में सोना का भाव₹89890₹98030₹73260
गुरुग्राम में सोना का भाव₹89890₹98030₹73260
गाजियाबाद में सोना का भाव₹89890₹98030₹73260
नोएडा में सोना का भाव₹89890₹97950₹73260
अयोध्या में सोना का भाव₹89740₹97950₹73260
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹89740₹97900₹74040
अमरावती में सोना का भाव₹89740₹97520₹74040
हैदराबाद में सोना का भाव₹89890₹97950₹74040
बेंगलुरु में सोना का भाव₹89890₹97950₹74040
गुवाहाटी में सोना का भाव₹89890₹97950₹74040
केरल में सोना का भाव₹89740₹97900₹74040
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹89890₹97570₹73260
अहमदाबाद में सोना का भाव₹89890₹97570₹73180

दिल्ली में शुद्ध सोना 900 रुपए हुआ सस्ता 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 900 रुपए गिरकर 98,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी घटकर 98,100 रुपए पर पहुंचा। हालांकि अक्षय तृतीया पर उपभोक्ताओं की जोरदार खरीदारी से गिरावट सीमित रही है।

गहनों की डिमांड हुई कम 

हालांकि 2025 की पहली तिमाही में गहनों की मांग में 25% की कमी आई है। WGC के मुताबिक, ये 2020 के बाद सबसे कम है। हालांकि इसकी कीमत सालाना आधार पर 3% ज्यादा रही। इस बीच, वैश्विक स्तर पर सोने की मांग में 1% की बढ़ोतरी हुई है।


About Author

Resham Singh

में रेशम सिंह, बिहार के आरा जिले की रहने वाली हु, मुझे बिज़नेस, सरकारी योजना, बैंकिंग, फाइनेंस जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है, इस छेत्र में 3 सालों से कंटेंट लिखने का काम कर रही हु। मेने अपना ग्रेजुएशन इकोनॉमिक्स में पटना यूनिवर्सिटी से पूरी की है।