Bihar Civil Court Result 2025: अगर आप भी बिहार के रहने वाले है और बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क के (PT) की परीक्षा दे चुके है तो आज वो दिन आ गया है जिसका आप लोगो को बेसब्री से इंतज़ार था। जी है आपने सही पढ़ा बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आज यानि 10 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 42,397 उम्मीदवारों को अगली चरण की लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की संख्या
हालाँकि बिहार सिविल कोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ अंक और चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
श्रेणी | कट-ऑफ अंक | चयनित उम्मीदवारों की संख्या |
अनारक्षित (UR) | 70 | 17,043 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 65 | 4,176 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 67 | 4,968 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 63 | 8,269 |
अनुसूचित जाति (SC) | 57 | 6,495 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 57 | 391 |
पिछड़ी जातियों की महिलाएं (WBC) | 50 | 1,055 |
में बता दू की, इसके अतिरिक्त, 2,374 उम्मीदवारों के OMR शीट निर्देशों का पालन न करने के कारण अमान्य घोषित किए गए हैं। वंही पांच उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनुचित व्यवहार के कारण रद्द कर दी गई है।
कैसे देखें रिजल्ट ?
बिहार सिविल कोर्ट के जितने भी उम्मीदवार है वो निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- बिहार सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “भर्ती” या “नवीनतम अपडेट” सेक्शन में जाएं।
- “बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क भर्ती 2024” से संबंधित अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब “योग्य उम्मीदवारों की सूची और कट-ऑफ अंक” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लास्ट में PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।
लिखित परीक्षा की तैयारी
बिहार सिविल कोर्ट के पहले चरण के एग्जाम में चयनित उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा पटना में आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि जल्द ही आपलोंगो के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया जायेगा। चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से सिविल कोर्ट, पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य की चयन प्रक्रियाओं के लिए अपनी तैयारी जारी रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से जांच करते रहें। धन्यबाद !