Odisha Matric Result 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा कक्षा 10वीं का परिणाम आज शाम को 4 बजे घोषित किये जायेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षा 21 फरवरी से 6 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 5.22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।
ओडिशा बीएसई परिणाम 2025 देखने के लिए, अभियार्थी को अपनी जन्म तिथि और रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके आलावा , वे ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 तक पहुँचने के लिए डिजिलॉकर और SMS का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
कब जारी होगा बीएसई ओडिशा 10वीं का परिणाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ओडिशा मैट्रिक के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजे शाम 6 बजे से वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। ओडिशा में 3,133 स्थानों पर 5.22 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी। यह परीक्षा 21 फरवरी, 2025 से 6 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- इसके लिए सबसे पहले BSE के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद, “वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025” लिंक का चयन करें।
- अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर सहित अपनी जानकारी दर्ज करें। DOB का प्रारूप dd/mm/yyyy होना चाहिए।
- स्क्रीन पर, बीएसई ओडिशा 10वीं परिणाम 2025 दिखाई देगा।
- ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।
- सभी चीजों को सबमिट करने के बाद अभियार्थी परिणाम को बुकमार्क जरूर कर लें।
स्कोरकार्ड में इन चीजों को ध्यान से देखें
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- स्कूल के नाम
- मार्कशीट
- कुल मार्क
पास होने के लिए लाना होगा इतने अंक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जितने भी छात्र-छात्राएं ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्हें इस परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 34% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू (PPR) या पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटनी (PPS) के लिए आवेदन कर सकते हैं।