UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। योगी सरकार में जिम्मेदार अधिकारियों को नई-नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों पर नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की जा रही है। तबादलों के क्रम में बीती रात को 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।
आईएएस अमित कुमार सिंह को पंचायती राज का निदेशक नियुक्त कर दिया गया है। जबकि गन्ना आयुक्त प्रभु एन सिंह को प्रतीक्षारत कर दिया है। वहीं चर्चित आईएएस बी चंद्रकला से पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
प्रशासनिक बदलावों का मुख्य उद्देश्य
सूत्रों के मुताबिक इन तबादलों का मुख्य उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक कुशल बनाना और जनहित से जुड़ी योजनाओं की गति को तेज करना है। कई विभागों में कामकाज की रफ्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ना विभाग में नेतृत्व परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रमोद कुमार उपाध्याय को इस क्षेत्र में अनुभवी माना जाता है और सरकार उनसे उम्मीद कर रही है कि वे चीनी मिलों और किसानों के बीच संतुलन स्थापित कर सकेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग में भूपेंद्र चौधरी की नियुक्ति को पीडीएस प्रणाली में सुधार के रूप में देखा जा रहा है।
किसे कहां किया गया तैनात
जिला अधिकारी का नाम | विभाग का नाम |
IAS समीर वर्मा | यूपी के समाज कल्याण विभाग में सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। |
IAS भूपेंद्र S चौधरी | यूपी के लोक निर्माण विभाग में सचिव भूपेंद्र S चौधरी को यूपी खाद्य एवं रसद में आयुक्त बनाया गया है। |
IAS डॉ. हीरा लाल | यूपी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. हीरा लाल को सहकारी समितियों का आयुक्त और निबंधक बनाया गया है। |
IAS नवीन कुमार GS | यूपी के सिंचाई विभाग में सचिव नवीन कुमार GS को वर्तमान पद के साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। |
IAS प्रमोद कुमार उपाध्याय | उत्तर प्रदेश के भू-संपदा विनियमक प्राधिकरण (रेरा) में सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, गन्ना की जिम्मेदारी दी गई है। |
IAS प्रभु N सिंह | उत्तर प्रदेश में गन्ना विभाग के आयुक्त प्रभु N सिंह को प्रतीक्षारत रखा गया है। उनका ट्रांसफर तो किया गया है, लेकिन नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। |
IAS वैभव श्रीवास्तव | उत्तर प्रदेश के गृह विभाग में सचिव वैभव श्रीवास्तव को PCDF का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। |
IAS B चंद्रकला | यूपी के महिला कल्याण तथा पंचायती राज विभाग में सचिव B चंद्रकला को इस प्रभार से अवमुक्त करके महिला कल्याण विभाग में सचिव के पद पर भेजा गया है। |
IAS अमित कुमार सिंह | यूपी नगर विकास विभाग के विशेष सचिव और यूपी जल निगम (नगरीय) के संयुक्त प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह को यूपी पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है। |
Up ,Uttar Pradesh IAS transfer! ऊपर आईएएस स्थानांतरण! 🎉 #आईएएस #स्थानांतरण #सरकार #नौकरी 🎉 #IAS #Transfer #Promotion #Career #success pic.twitter.com/cmMGiFB6uE
— Prashant (@prashu0029) April 14, 2025