Summer Health Tips: गर्मियों में भूलकर भी ना करें इसका सेवन, वरना शरीर को पहुंचा सकते है कई नुकसान

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम मे अक्सर हम कुछ ऐसी चीज़े खा पी लेते हैं, जिसके कारन हमें डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही आपको डॉक्टर के चक्कर काटने पर मजबूर कर सकती है। हालांकि अक्सर हम इस मौसम में जानकारी के अभाव में कुछ ऐसा खान पान फॉलो करते रहते हैं, जिससे हमें अंदर ही अंदर नुकसान होता रहता है। 

शरीर की बरदाशत की क्षमता खत्म हो जाती है, तो हम बीमार पड़ जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। ऐसे में आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें गर्मियों में या तो बिलकुल ही नहीं खाना-पीना चाहिए, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Summer Health Tips
Summer Health Tips

गर्मियों में इन चीज़ों का सेवन करने से बचें 

1. कॉफी का सेवन करने से बचें 

गर्मियों के मौसम में अगर आप बहुत ज्यादा कॉफी पीते हैं तो यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल इसमें मौजूद कैफीन शरीर में पानी की कमी का कारण बन जाता है, जिस वजह से आप डिहाइड्रेट हो जाते हैं और आप बीमार हो सकते हैं। कोशिश करें कि कॉफी का सेवन नहीं करें।

2. चाय को पीना बंद करें 

गर्मियों के मौसम में चाय को भी अवॉइड करना चाहिए। ये भी आपके शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। इसमें कैफीन की मात्रा होती है, जो आप के शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है। इसके अलावा चाय पीने से आपको पेशाब ज्यादा आता है और गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा चाय का सेवन आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। इस वजह से आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है और आपके बॉडी से पानी खत्म हो सकता है। 

3. सोडा का सेवन कम करें 

सोडा-बहुत सारे लोग हैं जो गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए सोडा का सेवन कर लेते हैं। लेकिन ये भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सोडा वॉटर में कार्बन और बहुत सारा फास्फोरिक एसिड होता है। यह हार्ट और किडनी की बीमारियों का कारण बन सकता है। अगर आप रोजाना इसे पीते हैं तो आप को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या हो सकती है। 

4. नहीं करें गुड़ का भी सेवन 

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में गुड़ का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर है, अगर वह गर्मी में गर्म तासीर आहार वाले फूड्स का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। गर्मी में गुड़ का सेवन करने से पेट में दर्द, कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या होती है।

5. टमाटर खाने से बचें 

टमाटर में मैलिक एसिड और सिट्रिक एसिड दोनों होते हैं जो पेट को एसिडिक बनाते हैं। ज्यादा टमाटर खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और बहुत ज्यादा गैस हो सकती है। टमाटर का बहुत ज्यादा सेवन जोड़ों में दर्द का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं जोड़ों में सूजन भी आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर में सोलानिन नामक अल्कालॉइड होता है जो शरीर के टिशू में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकता है।


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।