स्पेस मिशन पर निकली अमेरिकन सिंगर Katy Perry’, साथ में होंगी ये 5 खूबसूरत महिलाएं

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर Katy Perry अंतरिक्ष की सैर पर निकली। वे अपनी दमदार आवाज से दुनियाभर में एक नया इतिहास रचने वाली है।

Katy Perry: मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी के नाम एक बड़ी उपलब्‍धि जुड़ने वाली है। वह अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनने वाली हैं। जी हां, कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की सीमा को छूने के लिए एक ऑल-फीमेल ग्रुप में शामिल हो गई हैं। वह अरबपति जेफ बेजोस के रॉकेट में 5 महिला सदस्‍यों के साथ स्‍पेस मिशन पर निकली है। 

सोमवार की सुबह, कैटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को उस कैप्सूल की एक झलक दिखाई जो उन्हें और पांच अन्य महिलाओं को अंतरिक्ष में ले जाएगा।  कैटी ने कैप्सूल के अंदर का हिस्सा भी दिखाया, जिसमें वह लॉरेन सांचेज और अन्य महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग ले रही हैं। कैटी ने वीडियो में अपनी सीट, नंबर-2 पर जूम किया और इसकी झलक दिखाते हुए कहा कि उनका कॉल नेम ‘फेदर’ है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

नीले रंग के स्‍पेस सूट में नजर आईं कैटी पेरी

कैटी पेरी ने सोमवार को जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह नीले रंग के स्पेससूट में दिख रही है। कैटी ने कैप्सूल के अंदर का हिस्सा भी दिखाया, जिसमें वह लॉरेन सांचेज और अन्य महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग ले रही हैं। कैटी ने वीडियो में अपनी सीट, नंबर-2 पर जूम किया और इसकी झलक दिखाते हुए कहा कि उनका कॉल नेम ‘फेदर’ है।

कैटी पेरी अंतरिक्ष में रचेगी नया इतिहास 

कैटी पेरी वीडियो में कहती हैं, ‘मुझे अंतरिक्ष में गाना है। हम टेकिंग अप स्पेस क्रू हैं। बेशक, इस कहावत का एक अलग अर्थ रहा है। लेकिन अब, पहली बार इसका एक दूसरा मतलब भी है।’ पेरी अपने वीडियो के अंत में कहती हैं, ‘मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं यहां हूं। मुझे इस पर विश्वास है। मुझे लगता है कि अपने सपनों पर भरोसा करना और ऐसा कहना ही असल में आपके सपनों को साकार करने का तरीका है।’

Blue Origin mission
Blue Origin mission

NS-31 दिया गया मिशन का नाम 

इस मिशन को न्यू शेपर्ड यानी NS-31 नाम दिया गया है। स्पेसक्राफ्ट का नाम एलन शेपर्ड के नाम पर रखा गया है, जो अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी थे। 11 मिनट की यात्रा के दौरान, NS-31 के क्रू मेंबर्स कार्मन रेखा को पार कर जाएगा। ये कार्मन रेखा अंतरिक्ष की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा है। इसे पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच की सीमा के रूप में जाना जाता है।


About Author

Avni Tyagi

में अवनि त्यागी एक कंटेंट राइटर हु, मुझे मनोरंजन से जुड़ी न्यूज़ लिखना बेहद पसंद है। में इस छेत्र में पिछले चार सालो से काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पटना यूनिवर्सिटी से पूरी की है।