Summer Health Tips: इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है और पारा रोज ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी के मारे बुरा हाल हो चुका है और पारा भी कई जगह 40 के आस-पास पहुंच चुका है। ऐसे में मई-जून में गर्मी क्या रिकॉर्ड तोड़ेगी।
इसे लेकर अभी से सभी के मन में चिंता के बादल छाए हुए हैं। तेज गर्मी का असर हमारी सेहत पर भी होता है। तपिश वाले मौसम का असर, शरीर के हर अंग पर होता है और ऐसे में अपना खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
लू से बचने के लिए कारगर घरेलू उपाय

1. हाइड्रेटेड रहें
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और गर्मी से राहत दिलाता है। एक गिलास पानी में नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से तुरंत ताजगी मिलती है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह ठंडक प्रदान करता है।
2. ज्यादा से ज्यादा पानी और शरबत पिएं
शरीर को ठंडक देने के लिए आप दिनभर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें। इससे आपका बॉडी हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा, छाछ, बेल का शरबत और तरबूज का जूस भी पी सकते हैं।
3. हल्का कपड़ा पहने
लू से बचाव करने के लिए, शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। इससे आपके बॉडी को ठंडा महसूस होगा और लू के कारण होने वाली समस्या से छुटकारा मिलेगा।
4. इलेक्ट्रॉल का सेवन करें
जब भी आप धूप से आते हैं तो ठंडी जगह में जाकर आराम करें। इसके अलावा, आप ठंडे पानी से नहायें और इलेक्ट्रॉल का सेवन करें, इससे आप लू लगने से बचाव कर सकते हैं।
5. गर्म चीजों का सेवन नहीं करें
गर्मी के दिनों में आप जितना ठंडा खाएंगे उतना ही आपके शरीर को अच्छा महसूस होगा। इसके साथ ही आपको गर्म चीजों से परहेज करना बहुत जरूरी है जैसे- चाय, कॉफी, और तले हुआ खाना आदि।
6. लू या हीट स्ट्रोक की पहचान करें
अगर आपको बुखार, चेहरा लाल होना, उल्टी, चक्कर या सिर दर्द हो रहा है तो ये लू लगने के लक्षण हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आप तुरंत किसी ऐसे स्थान पर जाए जहां आपको ठंडक महसूस हो। इसके अलावा, आप अपना हेल्थ चेक अप करवाएं।