Bihar JEE Main Topper 2025: बिहार के बेगूसराय के इस होनहार ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 23 हासिल की और दिल्ली का टॉपर बनकर सबका दिल जीत लिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें देशभर के 24 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर पाया।
इनमें दिल्ली के दो चैंपियन शामिल हैं, और हर्ष झा उनमें से एक हैं। हर्ष मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं, लेकिन दिल्ली में रहकर उन्होंने अपनी मेहनत से ये बड़ा मुकाम हासिल किया, तो आइये इसके बारे में जानते है।
बिहार में अब्दुल्लाह ने रचा इतिहास
बिहार के अब्दुल्लाह राज्य टॉपर रहे हैं। उन्हें 99.9945499 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। पहले सत्र में 14 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला था। इस बार के 24 टॉपर्स में सबसे अधिक 7 छात्र राजस्थान से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी से 3-3, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली से 2-2, तथा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1-1 छात्र हैं। 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वालों में 21 छात्र सामान्य वर्ग में शामिल हैं।
इन 24 छात्रों ने स्कोर किया 100 पर्सेंटाइल
क्रम संख्या | आवेदन संख्या | राज्य | उम्मीदवार का नाम | एनटीए स्कोर |
1 | 250310016185 | पश्चिम बंगाल | देवदत्ता माझी | 100 |
2 | 250310564942 | आंध्र प्रदेश | साई मनोरज्ञा गुथिकोंडा | 100 |
3 | 250310002966 | राजस्थान | मोहम्मद अनस | 100 |
4 | 250310009213 | राजस्थान | आयुष सिंघल | 100 |
5 | 250310013515 | पश्चिम बंगाल | अर्चिस्मान नंदी | 100 |
6 | 250310017038 | महाराष्ट्र | आयुष रवि चौधरी | 100 |
7 | 250310034153 | राजस्थान | लक्ष्य शर्मा | 100 |
8 | 250310034720 | कर्नाटक | कुशाग्र गुप्ता | 100 |
9 | 250310070785 | तेलंगाना | हर्ष ए गुप्ता | 100 |
10 | 250310090488 | गुजरात | आदित प्रकाश भगड़े | 100 |
11 | 250310133572 | दिल्ली | दक्ष | 100 |
12 | 250310143408 | दिल्ली | हर्ष झा | 100 |
13 | 250310150634 | राजस्थान | रजित गुप्ता | 100 |
14 | 250310210195 | उत्तर प्रदेश | श्रेयस लोहिया | 100 |
15 | 250310236696 | राजस्थान | सक्षम जिंदल | 100 |
16 | 250310254844 | उत्तर प्रदेश | सौरव | 100 |
17 | 250310255592 | तेलंगाना | वंगला अजय रेड्डी | 100 |
18 | 250310296087 | महाराष्ट्र | सानिध्य साराफ | 100 |
19 | 250310299968 | महाराष्ट्र | विशद जैन | 100 |
20 | 250310312145 | राजस्थान | अर्नव सिंह | 100 |
21 | 250310391420 | गुजरात | शिवेन विकास तोष्णीवाल | 100 |
22 | 250310469257 | उत्तर प्रदेश | कुशाग्र बैंगा | 100 |
23 | 250310569571 | राजस्थान | ओम प्रकाश बेहेरा | 100 |
24 | 250310746461 | तेलंगाना | बानी ब्रता माझी | 100 |
हर्ष ने बताया सफलता का राज
हर्ष ने बताया कि वो रोज़ 5-6 घंटे पढ़ाई करते थे। उनका रूटीन इतना पक्का था कि कोई कसर नहीं छूटी। सुबह वो मुश्किल सब्जेक्ट्स जैसे मैथ्स पर फोकस करते, क्योंकि उन्हें ये सबसे टफ लगता था। शाम को आसान टॉपिक्स की प्रैक्टिस करते। हर्ष के पिता एक टीचर हैं, जिनका सपोर्ट उनकी इस कामयाबी की बड़ी वजह रहा। हर्ष ने कहा, “मैंने इतने शानदार रिजल्ट की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन मेरी मेहनत रंग लाई।”