Eye Care Tips: बुढ़ापे में भी बरकरार रहेगी आंखों की रोशनी, इन 5 बातों का रखें खास धाय 


Eye Care Tips: आजकल दिन का ज्यादातर समय मोबाइल फोन और लैपटॉप देखने को बीत रहा है। घर हो या दफ्तर हर जगह इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा हमारी आंखों को उठाना पड़ रहा है। 

खराब खानपान और लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, धुंधला दिखना, आंखों से पानी आना, रोशनी कमजोर होने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर चाहते हैं कि आंखें ज्यादा खराब न हो तो आज से ही 5 उपाय करने शुरू कर दें। इससे आंखों की सेहत एकदम फिट रहेगी और दिक्कतें भी दूर होंगी, तो आइए इसके बारे में जानते है। 

आंखों की रोशनी बरकरार रखने के लिए इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

Eye Care Tips
Eye Care Tips

1. बार-बार पलकें झपकाएं

लैपटॉप-मोबाइल लाते समय बार-बार पलकों को झपकाते रहें। ऐसा करने से आंखों से स्ट्रेस और स्ट्रेन खत्म होता है। अपनी आंखों को 2 सेकेंड के लिए बंद करें और फिर खोलें। फिर कम से कम 5 सेंकेड तक पलकों को लगातार झपकाएं। कम से कम 5 से 7 बार ऐसा करने से आंखों की थकान दूर होगी और उसकी सेहत बेहतर बनेगी। 

2. हेल्दी फूड खाएं

आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष के कारण आंखों की सेहत बिगड़ती है। ऐसे में आपको डाइट में वो फूड्स शामिल करने चाहिए जो पित्त दोष को कम करते हैं। नियमित रूप से खीरा, नारियल पानी, अंगूर, संतरे, खरबूजे, पत्तेदार सब्जियां खाने से आपको फायदा मिलेगा।

3. करें आई एक्सरसाइज

जिस तरह आप शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। ठीक वैसे ही आंखों को हेल्दी रखने के लिए भी नियमित आई एक्सरसाइज करें। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होंगी साथ ही उन्हें आराम भी मिलेगा। इन एक्सरसाइज से आंखों की वेन्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और आंखों का टेंशन कम होगा। ये एक्सरसाइज इतनी आसान हैं कि आप इन्हें सिर्फ 10 मिनट में कहीं भी कर सकते हैं।

4. पर्याप्त नींद लें

आंखों को हेल्दी रखना है तो पर्याप्त नींद जरूर लें। इससे आंखों को ​रिलैक्स और रिपेयर होने का समय मिलता है। कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद रोजाना लें। सोने से करीब एक घंटा पहले स्क्रीन से दूरी बना लें। कमरे में सोने का उचित माहौल होना जरूरी है।

5. आंखों को पॉल्यूशन से बचाएं

पॉल्यूशन आंखों का दुश्मन है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों को धूल, धुएं और प्रदूषण से बचाएं। सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाव के लिए धूप का चश्मा लगाएं। दिन में दो से तीन बार आंखों को ताजे पानी से वॉश करें। नेत्र तर्पण और नेत्र बस्ती जैसी आयुर्वेदिक पद्धति भी अपना सकते हैं।


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।