Health Tips: पेट की गर्मी से हो गए है परेशान, तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो 

Health Tips: गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगो को कई तरह की समस्या सताने लगती है। ऐसे में अगर आप पेट में हो रहे जलन से तरफ रहे है, तो घर पर ही इन 5 टिप्स को फॉलो करें।

Health Tips: गर्मी के मौसम में अक्सर पेट की गर्मी और जलन एक आम समस्या बन जाती है। तेज धूप, मसालेदार खाना और कम पानी पीने की वजह से शरीर के अंदर का तापमान बढ़ने लगता है, जिसका सीधा असर पेट पर पड़ता है। पेट में जलन, भारीपन, अपच या गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कुछ ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से आपको तुरंत राहत मिल सकता है, तो चलिए उन टिप्स के बारे में जानते है। 

पेट में हो रहे जलन से ऐसे पाएं छुटकारा 

stomach heat causes symptoms
stomach heat causes symptoms

1. खूब पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी या पानी कम पीने की वजह से आपको पेट और आंतों में गर्मी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है। इस परेशानी से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी पूरा करने के लिए जूस, छाछ, दही और पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

2. सौंफ का पानी पिएं

सौंफ का पानी पाचन तंत्र और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको कई अनोखे फायदे मिलते हैं। आंतों की गर्मी शांत करने के लिए भी रोजाना सुबह के समय सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है। सौंफ के पानी में मौजूद गुण आपके पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करते हैं।

3. पुदीने का करें सेवन

गर्मी के मौसम में शरीर को बढ़ते तापमान के कहर से बचाने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में आंतों में जलन और पेट की गर्मी बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पुदीने का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर को ठंडा रखने और पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4. मेथी के बीज का पानी 

मेथी के पानी में मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों और समस्याओं से बचाने का काम करते हैं। मेथी में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंतों में जलन और गर्मी को कम करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

5. आंवले का जूस पिएं

आंवले का जूस भी पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों में रामबाण औषधि की तरह से काम करता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और हेल्दी रखने का काम करते हैं। रोजाना सुबह के समय इसका सेवन करने से पेट शांत और ठंडा रहता है।


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।