जन्मदिन से 2 दिन पहले फेमस इंफ्लुएंसर Misha Agarwal का हुआ निधन, सदमे में हैं फैंस

अपने 25वें जन्मदिन पर 24 साल की Misha Agrawal ने दुनियां को कहा अलविदा। इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का आखिरी वीडियो ने पूरे सोशल मीडिया पर दहसत फैला दी है।

Misha Agrawal Dies: सोशल मीडिया पर फनी कंटेंट बनाने वाली मशहूर क्रिएटर मिशा अग्रवाल का 24 अप्रैल को निधन हो गया है। उन्होंने अपने 25वें बर्थडे के दो दिन पहले ही कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। इसकी पुष्टि उनकी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए की गई है। 

मिशा को इंस्टाग्राम पर उनके ‘द मिशा अग्रवाल शो’ के लिए जाना जाता था। 24 साल की उम्र में ही उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में अच्छी-खासी पहचान बना ली थी। वो डेली लाइफ से जुड़े रिलेटेबल और फनी वीडियो बनाने के लिए जानी जाती थीं, तो आइये इसके बारे में जानते है। 

Misha Agarwal
Misha Agarwal

कौन है मीशा अग्रवाल ?

मीशा अग्रवाल अपने कॉमेडी कंटेट, मजेदार रील्स के लिए मशहूर थी। मीशा ने अपने मजाकिया कंटेंट की वजह से हजारों फॉलोअर्स के दिलों में खास जगह रखती थीं। यही वजह थी कि सोशल मीडिया पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीशा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनी थी और मशहूर गीतकार जानी और टीवी एक्ट्रेस अबीगैल पांडे जैसे कई सेलेब्स फॉलो करते हैं।

मीशा अग्रवाल का आखिरी वीडियो

मीशा अग्रवाल ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी मौत की वजह को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मीशा के निधन की खबर उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद हर कोई सदमे में है। 

मीशा के निधन के बाद उनका आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जो 3 हफ्ते पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। मीशा के आखिरी वीडियो में उनके साथ इन्फ्लुएंसर प्रियांक तिवारी नजर आ रही है और दोनों का यह एक फनी कोलाब वीडियो है।

प्रियांक तिवारी का छलका दर्द

प्रियांक तिवारी के साथ ही आखिरी बार मीशा अग्रवाल ने काम किया था और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके बाद मीशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। ऐसे में अचानक मीशा के निधन की खबर सुनकर प्रियांक को भी तगड़ा झटका लगा है। 

प्रियांक तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीशा के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो दोनों आगे पीछे चल रहे हैं। एक वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘मैं उनसे कुछ हफ्ते पहले ही पहली बार मिला था, और उनके निधन के बारे में सुनकर वाकई बहुत दुख हुआ।’

परिवार वालों ने दिया मीशा के निधन की जानकारी

परिवार द्वारा साझा किए गए भावुक बयान में कहा गया, ‘हम बहुत भारी मन से मीशा अग्रवाल के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। आप सभी ने उन्हें और उनके काम को जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम अभी भी इस भारी नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें और उनकी आत्मा को अपने दिलों में जीवित रखें।’


About Author

Avni Tyagi

में अवनि त्यागी एक कंटेंट राइटर हु, मुझे मनोरंजन से जुड़ी न्यूज़ लिखना बेहद पसंद है। में इस छेत्र में पिछले चार सालो से काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पटना यूनिवर्सिटी से पूरी की है।