Health Benefits of Sattu: गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है सत्तू का सेवन, शरीर को मिलते है ये 5 फायदे

Health Benefits of Sattu: तपती धुप से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के ड्रिंक का सेवन करते है। लेकिन, आज हम आपको ऐसे पौष्टिक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको सेहत को बरकरार रखता है।

Health Benefits of Sattu: गर्मियां आते ही चने का सत्तू से बनी ड्रिंक सबकी फेवरिट हो जाती है। ये पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, सेहत के लिहाज से उतनी ही फायदेमंद भी होती है। चने का सत्तू पीने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं और शरीर भी स्वस्थ रहता है। गर्मियों में चने के सत्तू को कभी भी बनाकर पीया जा सकता है। ये पेट को ठंडा रखने के साथ डिहाइड्रेशन को दूर करता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। 

चने के सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आयरन आदि। इसको पीने से पेट आसानी से भर जाता है और शरीर की थकावट भी दूर होती है। गर्मियों में चने का सत्तू पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। इसमें काला नमक और नींबू मिलाकर पीया जाता है, जो शरीर को एनर्जी भी देता है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है। 

सत्तू के सेवन करने से मिलेंगे ये गजब के फायदे 

Health Benefits of Sattu
Health Benefits of Sattu

1. कब्ज से दिलाए राहत

सत्तू के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होने के चलते यह मल को ढीला करने का काम भी करता है और एपेटाइट को इम्प्रूव करके डाइजेशन भी सुधारता है। अगर आपको अक्सर गैस और एसिडिटी की तकलीफ रहती है, तो भी इसका शरबत पीना काफी फायदेमंद है।

2. वजन मेंटेन करने में करेगा मदद 

गर्मियों में अगर आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। चने का सत्तू पीने से काफी लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आप अतिरिक्ति खाने से बच जाते है और वजन कम करने में मदद मिलती है। सत्तू की ड्रिंक पीने से वजन नहीं बढ़ता है और शरीर हेल्दी रहता है।

3. भूख को बढ़ावा देता है 

अगर आपको भूख न लगने की समस्या है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। ध्यान रखें इसमें काला नमक और नींबू अवश्य मिलाएं। ऐसा करने से आपकी भूख खुलेगी और आपका पेट भी सही रहेगा। लेकिन धअयान रखें भूख बढ़ाने के लिए इसे खाली पेट पीने से बचें।

4. डायबिटीज के लिए है फायदेमंद

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो डाइट में चने के सत्तू को अवश्य शामिल करें। इसमें नमक डालकर इसे पीने से डयबिटीज के समस्या में लाभ होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। चने का सत्तू डायबिटीज के मरीज सेवन कर सकते हैं।

5. पाचन तंत्र को बनाएगा मजबूत

गर्मियों में चने का सत्तू पीने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या को नहीं होने देता। वहीं पेट को साफ रखने में भी मदद करता है। चने का सत्तू की ड्रिंक पीने से पेट संबंधित बीमारियां दूर होती हैं।


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।