Naomika Saran: राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की नातिन नाओमिका सरन को सोमवार रात मुंबई में रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए देखा गया। उनके साथ उनकी नानी दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी थीं और दोनों ने पपाराजी के लिए एक साथ पोज़ दिया, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लोगों की नजर तब से नाओमिका से हट ही नहीं रही है। सब उन्हें बस देखे ही जा रहे हैं।
नाओमिका सरन एक छोटी काली ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें उनकी खूबसूरती साफ झलक रही थी। अपने कंधों पर लहराते मुलायम कर्ल के साथ, उन्होंने उन फैंस का दिल जीत लिया, जो दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की नातिन को सितारों से सजी इस पार्टी में देखने की उम्मीद नहीं कर रहे थे, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

कौन हैं नाओमिका सरन ?
18 साल की नाओमिका सरन बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की पोती है। वह पूर्व एक्ट्रेस रिंकी खन्ना और बिजनेसमैन समीर सरन की बेटी हैं। नाओमिका ट्विंकल खन्ना और एक्टर अक्षय कुमार की रिश्ते में भतीजी लगती हैं।
लोगों को खूब पसंद आया नाओमिका का लुक
जहां नानी डिंपल कपाडिया ने इंडो वेस्टर्न स्कर्ट, टैंक टॉप और लेयर्ड लॉन्ग श्रग कैरी किया था वहीं नाओमिका ने इस इवेंट के लिए ब्लैक शॉर्ट बॉडीकोन ड्रेस कैरी की। नानी और नातिन ने एक जैसी ऑक्सीडाइज्ड ज्लेवरी के साथ बालों में सॉफ्ट कर्ल किए थे।

अपने पूरे लुक नाओमिका ने ब्लैक क्लच और बेली के साछ कंप्लीट किया। नाओमिका इस लुक में बेहद हसीन नजर आईं। उनकी अदाओं का जादू लोगों पर चला और तारीफों की बारिश होने लगी। वो नानी के साथ खड़ी इठलाती और मुस्कुराती नजर आईं। लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि वो अदाओं में अपनी नानी और मौसी दोनों पर भारी पड़ रही हैं।
सोशल मीडिया पर लो प्रोफाइल
हालांकि नाओमिका सोशल मीडिया पर लो प्रोफ़ाइल रखती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर सिर्फ़ 30 से ज़्यादा पोस्ट हैं लेकिन ऑनलाइन उनकी कुछ झलकियां हमेशा फैंस को चौंका देती हैं। उन्होंने आखिरी बार तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने 20 साल की होने पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं और फैंस उनके नाना राजेश खन्ना से उनकी समानता को देखकर हैरान रह गए।