Health Tips: भूलकर भी इन लोगों को नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक, सेहत को पहुंचा सकता है भारी नुकसान 

Health Risks Of Drinking Mango Shake: अगर आप भी गर्मियों के दिनों में कच्चा या पका आम खाना अच्छा पसंद करते है तो हो जाये सावधान। वरना सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान।

Health Risks Of Drinking Mango Shake: गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत होती हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कई फल और सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता हैं। 

इस मौसम में तरबूज और आम की भरमार नजर आती है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में कच्चा या पका आम खाना पसंद करते है, तो संभाल कर खाएं। क्यूंकि यह गलती आगे चलकर खतरनाक बीमारी का रूप ले सकती है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।  

इन लोगों को मैंगो शेक से रहना चाहिए दूर 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मैंगो शेक पीने के जितने फायदे होते हैं उतने नुकसान होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाह रहे हैं, उन्हें भी मैंगो शेक कम ही पीना चाहिए। इसके अलावा गैस, एसिडिटी या लिवर से जुड़ी समस्याओं वालों को भी मैंगो शेक का सेवन नहीं करना चाहिए।

Health Risks Of Drinking Mango Shake
Health Risks Of Drinking Mango Shake

मैंगो शेक पीने के नुकसान

1. मोटापा

मैंगो शेक में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। अगर आप वजन को घटाने के लिए डाइट पर हैं तो भूलकर भी मैंगो शेक का सेवन न करें। 

2. ब्लड शुगर

मैंगो शेक में नेचुरल शुगर होती है जो ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम कर सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक है मैंगो शेक का सेवन। 

3. डाइजेशन

कुछ लोगों को मैंगो शेक पचाने में समस्या हो सकती है। अगर आप लैक्टोज इन्टॉलेरेंस है तो मैंगो शेक का सेवन करने से बचें। 

4. एलर्जी

अगर आपको आम खाने से एलर्जी है जानि इससे त्वचा में खुजली, सूजन या अन्य एलर्जी रिएक्शन दिख रहे हैं तो आप मैंगो शेक का सेवन न करें। 

5. हार्ट

मैंगो शेक में क्रीम, आइसक्रीम जैसी चीजें डाली जाती हैं, जिनमें कैलोरी और फैट दोनों पाया जाता है, जो हार्ट के लिए हानिकारक हो सकता है। 


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।