Ajay Devgan Net Worth: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, जिन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को ना सिर्फ चौंकाया है, बल्कि अपने डायरेक्शन के दम पर भी काफी लोकप्रियता हासिल की है। अजय के पिता वीरू देवगन, बतौर स्टंटमैन मशहूर थे, जिसे अजय ने काम सीख, एक्टिंग लाइन में कदम रखा और अपने लिए एक अलग मुकाम हासिल किया। आज हम आपको इस सुपरस्टार के नेटवर्थ और फॅमिली के बारे में बताने जा रहे है।
अजय देवगन का बॉलीवुड फैमिली में हुआ जन्म
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने-माने स्टंट मैन थे। उन्होंने इंडस्ट्री में बड़े-बड़े सितारों के लिए एक्शन सीक्वेंस कोरियोग्राफ किए हैं। वहीं उनकी मां वीणा देवगन बॉलीवुड की फेमस प्रोड्यूसर थीं। वहीं अजय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आना कोई अनोखी बात नहीं थी, क्योंकि उनके माता-पिता पहले से ही इंडस्ट्री में थे। वो बचपन से ही एक्शन हीरो बनना चाहते थे।

लंदन में है आलीशान घर
दरअसल, मुंबई में आलीशान घर के अलावा अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल के नाम लंदन के पार्क लेन में भी एक शानदार प्रॉपर्टी है जिसे उन्होंने लगभग 54 करोड़ रुपये में खरीदा है।
अजय देवगन का कार कलेक्शन
अजय देवगन के पास एक से बढ़कर एक कार कलेक्शन भी है। साल 2019 में अजय देवगन ने रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी थी। जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अजय देवगन के पास शानदार मर्सिडीज-मेबैक GLS600 भी है। इसे उन्होंने 2023 में खरीदी थी। रोल्स रॉयस कलिनन और मर्सिडीज-मेबैक GLS600 के अलावा, अजय देवगन के कार कलेक्शन में कई और लग्जिरियस गाड़ियां शामिल हैं, जिनमें मासेराटी क्वाट्रोपोर्टे, रेंज रोवर वोग, BMW Z4, ऑडी Q7 और मिनी कंट्रीमैन शामिल हैं।
काजोल अजय देवगन की शादी
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के बेहतरीन कपल हैं। दोनों एक दूसरे का खूब सम्मान करते हैं। दोनों ने एक दूसरे को चार साल तक डेटिंग के बाद 1999 में शादी कर ली थी। एक दूसरे इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि उनकी शादी में बहुत कम मेहमान थे। शादी के तकरीबन पांच साल के बाद 20 अप्रैल साल 2003 में दोनों ने एक बच्ची न्यासा देवगन का स्वागत किया।
अजय देवगन की नेट वर्थ कुल इनकम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय की नेटवर्थ इनकम 427 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है, जिसमें उनका मुंबई का बंगला शिव शक्ति भी शामिल है, जिसकी कीमत 60 करोड रुपए के आसपास बताई जाती है। इसके साथ ही देवगन ने विदेशों में भी संपत्ति में निवेश किया है, जिसमें वो और उनकी पत्नी, काजोल, लंदन के प्रतिष्ठित पार्क लेन में एक प्रौपर्टी के मालिक है, जिसकी कीमत लगभग 54 करोड़ रुपए के आसपास मानी जाती है।
इन फिल्मों से मिली पहचान
एक्टर ने साल 1991 में फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी पहली ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। उनका फिल्म की शुरुआत में बाइक स्टंट ने लोगों का दिल जीत लिया। आज भी लोग इसे आइकॉनिक कहते हैं। साधारण लुक के साथ अजय ने पहली ही मूवी से इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ दी। उन्हें इस मूवी के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।