Athiya Shetty: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को बेटी को जन्म दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। जिस पर सुनील शेट्टी समेत अन्य ने प्यार लुटाया था। बलाएं ली थीं और शुभकामनाएं दी थीं। अब एक्ट्रेस ने अपनी लाडली का नाम और उसका मतलब भी बताया है।
साथ ही उसकी पहली झलक भी दिखाई है। 25 दिन की लाडली अपने पिता और क्रिकेटर केएल राहुल की गोद में आराम फरमा रही है और मां उसे टुकुर-टुकुर देख रही हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

अथिया शेट्टी ने क्या रखा अपनी बेटी का नाम
24 मार्च 2025 को अथिया और राहुल ने अपनी पहली संतान अपनी बेटी का स्वागत किया। आज दोनों ने अपनी बिटिया का नाम करण भी कर दिया है और सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के साथ नाम शेयर किया है। अथिया ने अपनी बेटी का नाम ‘इवारा’ रखा है, जिसका अर्थ होता है ईश्नर का उपहार।
सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक
अथिया ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अथिया और के एल राहुल भी साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पापा राहुल बेटी को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं और बगल में खड़ी अथिया बिटिया रानी को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। इस खास तस्वीर के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा- ईश्वर का उपहार।’
फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए अथिया और राहुल ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ. इवारा- ईश्वर का उपहार’. अनुष्का शर्मा ने कमेंट बॉक्स में हार्ट वाला इमोजी शेयर किया। इसके अलावा भी कई कमेंट्स आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने भी हार्ट और नजर वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया, तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु ने ढेर सारी दिल वाली इमोजी पोस्ट की। शोभिता धुलिपाला ने लिखा, ‘ये सबकुछ है’. फैंस ने लिखा, ‘बहुत प्यारा नाम है। केएल राहुल आज अपना बर्थडे मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को ये खास तोहफा दिया है, जिसने सभी को खुश कर दिया।