Coconut Oil In Summer: गर्मी की चिलचिलाती धूप में हमारी शरीर की ऊर्जा तो खत्म होती ही है साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। मुहांसे, बालों को नुकसान, गंदे नाखून समेत कई परेशानियां अक्सर गर्मी के मौसम में हो जाती हैं।
हालांकि इन समस्याओं के ठोस समाधान के रूप में नारियल का तेल एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सदियों से भारतीय घरों में उपयोग में आ रहा नारियल का तेल अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है। इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी दूर हो सकती हैं, तो आइये इसके बारे में जानते है।

नारियल तेल लगाने के फायदे
1. त्वचा को हाइड्रेट रखता है
नारियल तेल में पाए जाने वाले खनिज तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। इसके लिए आप 2-3 बड़े चम्मच नारियल का तेल अपनी बाहों और पैरों पर लगाएं। चिकनी त्वचा पाने के लिए धीरे-धीरे हाथों से मसाज करें।
2. त्वचा पर नए परत को लाना
स्क्रब त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर एक्सफोलिएट करने का काम करता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से आप घर पर ही होममेड स्क्रब बना सकते हैं। इसके लिए आधा कप ग्राइंड कॉफी, आधा कप ब्राउन शुगर और एक चौथाई कप नारियल तेल को एक साथ मिलाएं और एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। चेहरे से पसीना, गंदगी और मेकअप हटाने के लिए आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. मुंहासे को दूर करना
नारियल तेल में पाए जाने वाला फैटी एसिड त्वचा को संक्रमित होने से बचाते हैं। मुहांसे की समस्या से छुटकारा के लिए आप नारियल तेल को फेस वॉश के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में नारियल तेल पिघलाएं और 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
अब किसी भी आवश्यक तेल के 5 बड़े चम्मच जोड़ें, जो आपके चेहरे पर लगाने के लिए उपयुक्त हो। इस घरेलू फेस वॉश को जार में स्टोर करें और साबुन की जगह इसका इस्तेमाल करते रहें।
4. गले के सूजन के बचाता है
ठंडा पानी पीने से गर्मी के मौसम में अक्सर गले से संबंधित कोई ना कोई समस्या हो जाती है। इनसे बचने के लिए के लिए आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। जैसे ही गले में समस्या शुरू हो आप एक चम्मच नारियल तेल पी लें।
ध्यान रखें ये नारियल तेल फूड ग्रेड होना चाहिए। खानेवाला नारियल तेल और बालों में लगाने वाला नारियल तेल अलग होते हैं। फूड ग्रेड को आप बालों में लगा सकते हैं, लेकिन बालों में लगाने वाले नारियल तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।