Constipation Relief Tips: बहुत से लोगों को सुबह के समय शौच जाने में काफी परेशानी महसूस होती है। उनका पेट एक बार में ही खुलकर साफ नहीं हो पाता है। साथ ही, बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है। आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग सुबह पेट साफ करने के लिए चाय पीते हैं या टॉयलेट में स्मोकिंग करते हैं। आपको बता दें कि अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या है, तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है।
लंबे समय तक कब्ज की वजह से लोगों के कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से कई अन्य पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच आदि का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, गंभीर मामलों में यह लोगों में बवासीर जैसी गंभीर स्थिति का भी कारण बन सकती है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं
1. सुबह एलोवेरा जूस पिएं
अपने दिन की शुरुआत सुबह एलोवेरा जूस के साथ करें। इस प्राकृतिक लैक्सेटिव होते हैं, जो बाउल मूवमेंट को स्टिमुलेट करने में मदद करते हैं। इसे पीने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है।
2. स्क्वाटिंग पोजीशन में बैठें
जब आप टॉयलेट में शौच के लिए जाते हैं तो कोशिश करें कि आप टॉयलेट सीट पर बैठते समय स्क्वाट पोजीशन में बैठें। इससे रेक्टल मसल्स को रिलैक्स करने और मजबूत बनाने में मदद मिलती है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है।
3. छिलके वाले फलों का सेवन करें
ऐसे फलों का अधिक सेवन करें जिनके ऊपर छिलके की परत होती है जैसे सेब , आड़ू, आलूबुखारा आदि। ये आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे गट मोटिलिटी में सुधार होता है।
4. हल्की भुनी या भाप में पकी सब्जियां खाएं
कोशिश करें कि अपनी डाइट में कच्ची सब्जियां शामिल करने के बजाए उन्हें हल्का पका लें या फिर भाप में पकाकर खाएं। ये मल को सख्त बनाने में मदद करती है। जिससे बाउल मूवमेंट में सुधार होता है।
5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
अगर आप रोजाना सुबह पेट को साफ करना चाहते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीकर आप पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं। आप हर मौसम में अच्छी मात्रा के अंदर पानी पीना चाहिए। अगर आप सुबह उठकर गुनगुना पानी पीते हैं, तो कोलन को साफ करने में मदद मिल सकती है।
6. अदरक का सेवन करें
अदरक व्यक्ति के लिए सुपर फूड की तरह काम करता है। अगर आपका पेट साफ नहीं हो रहा है, तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट और लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र में सुधार करते हैं। अदरक खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।