Navratri Wishes in Hindi: इस चैत्र नवरात्रि पर अपने दोस्तों और करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Navratri Wishes in Hindi: चै्त्र नवरात्रि इस साल 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक चलने वाला है। इस दौरान 9 दिनों तक भक्तगण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ अपने दोस्तों को बधाइयां देते हैं।

Navratri Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि का पर्व भक्ति, शक्ति और उत्साह का संगम होता है। यह अपने साथ नौ दिनों का त्योहार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष अवसर लेकर आता है। कहते हैं इन दिनों मातारानी की सच्चे मन से पूजा करने से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि के दिनों भक्तगण कलश रखकर घर मेंमां दुर्गा की अराधना करते हैं। कई लोग तो इस दौरान माता रानी की कृपा पाने के लिए भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करते हैं। इस शुभ मौके पर लोग अपनों को बधाइयां भेजते हैं।

अगर आप भी इस नवरात्रि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो खूबसूरत शायरी के जरिए उन्हें खास महसूस करा सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नवरात्रि बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। आइए नवरात्रि पर हम आपको कुछ खास शायरियां बताते हैं, जिसे शेयर करके आप इस पावन पर्व पर अपने रिश्तों में और भी मिठास घोल सकती हैं।

Navratri Wishes in Hindi
Navratri Wishes in Hindi

इस नवरात्रि पर अपने रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,

जो भी दर पर आते हैं, शरण में लिए जाते हैं।

प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,

सुख संपत्ति मिले आपको अपार।

प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

मां शैलपुत्री आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें।

जय माता दी। प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

तेरे दरबार में मैया ख़ुशी मिलती है,

जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।

प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,

नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको मां शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले।

प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ

नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का आशीर्वाद बना रहे।

प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

मां शैलपुत्री का दिव्य प्रकाश आप और आपके परिवार पर चमकता रहे,

आपको एक आनंदमय और धन्य नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं

चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं

बन के रौशनी तुम राह दिखा देना

मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।

जय माता दी!! 

9. सारी दुनिया है जिनकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल!

जय माता दी!! 

मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो

मां सरस्वती का हरदम साथ हो

गणेश जी का घर में निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

जय माता दी!! 


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।