Stomach Problem in Summer: गर्मियों में पेट खराब होने की समस्या होना आम बात है। मसालेदार खाने के कारण पेट में गर्मी होने लगती हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को दस्त, गैस व पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, पेट की गर्मी होने के कई कारण हो सकते हैं।
इससे पेट की पाचन क्रिया खराब हो जाती है। रात के समय अधिक खाना, देर रात में खाना खाने, शराब का सेवन अधिक करना व अनियमित जीवन शैली पेट की गर्मी बढ़ने लगती हैं। इससे बचने के लिए आप इन फ़ूड का सेवन कर सकते है, तो आइये इसके बारे में जानते हैं।
पेट की गर्मी को शांत करने के इन चीजों का करें सेवन

1. अजवाइन और काला नमक
अजवाइन हर भारतीय रसोई में मिलती है और पेट की समस्याओं के लिए सबसे आसान घरेलू इलाज है। एक चम्मच अजवाइन में चुटकीभर काला नमक मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ निगल लें। इससे गैस निकलती है और पेट दर्द में राहत मिलती है।
2. दही और इसबगोल
दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स आपकी आंत की सेहत सुधारते हैं और इसबगोल पानी को सोखकर स्टूल को थिक बनाता है। एक कटोरी ताजा दही में एक बड़ा चम्मच इसबगोल मिलाएं और खाना खाने के बाद खाएं। ये मिश्रण दस्त को जल्दी कंट्रोल करता है।
3. छाछ का सेवन करें
गर्मियों के मौसम में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ से पेट की गर्मी शांत होने के साथ ही पाचन क्रिया बेहतर होती है। जिससे आपका खाना आसानी से पचता है और आपको गैस व पेट में ऐंठन आदि की समस्या दूर होती हैं।
4. चावल का माड़ और खिचड़ी
अगर पेट बहुत ज्यादा गड़बड़ है, तो भारी खाना न खाएं। चावल का माड़ यानी Rice Water हल्का होता है, हाइड्रेशन में मदद करता है और दस्त को कंट्रोल करता है। थोड़े ज्यादा पानी में चावल उबालें, माड़ छान लें और ठंडा करके पिएं। साथ में दही-खिचड़ी खाना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है।
5. जीरा पानी का सेवन करें
एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा सा जीरा मिलाकर पीने से पेट की गर्मी कम होती है। जीरा में मौजूद गुण पेट को शीतल और आरामदायक बनाने में मदद करते हैं। इसे गर्मियों में रोजाना पीने से आपको ठंडक मिल सकती है।