Summer Health Tips: इन चीजों का सेवन करने से बढ़ता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा, गलती से भी ना करें इन फूड्स का सेवन 

Summer Health Tips: बैड कोलेस्ट्रॉल कई खतरों को बढ़ा देता है। इसे कम करने के लिए सबसे पहले लाइफस्टाइल में बदलाव करें। उन सभी आदतों को पहचानना चाहिए, जिनसे कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होता है।

Summer Health Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक गंभीर समस्या है जिससे आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की कई समस्याएं हो सकती हैं। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को इसे कंट्रोल रखने के लिए अक्सर दवाओं पर डिपेंड रहना पड़ता है। अगर आप दवाओं से बचना चाहते हैं, तो आप फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचने के लिए इन चीजों का सेवन ना करें 

1. पकौड़े और फ्राइड चिकन

अगर आपको पकौड़े या फ्राइड चिकन ज्यादा पसंद है तो इसे अवॉयड करें। दरअसल, डीप फ्राइड चीजों में फैट का सबसे गंदा प्रकार पाया जाता है, जो ट्रांस फैट्स कहलाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। 

2. पिज्जा, बर्गर और पिज्जा

जंक फूड्स में अगर पिज्जा, बर्गर और पास्ता ज्यादा खाते हैं तो आज से ही आदत सुधार लें, क्योंकि इन्हें बनाने में मक्खन, क्रीम, पनीर और कई आर्टिफिशियल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है, जो नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती हैं।

3. आइसक्रीम खाने से बचें 

अगर आप ज्यादा आइसक्रीम खाते हैं तो संभल जाइए, क्योंकि USDA की माने तो 100 ग्राम वनीला आइसक्रीम खाने से शरीर को 41 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल मिल जाता है, जो कि दिल की सेहत के लिए हानिकारक है।  

4. मक्खन

अगर मक्खन खाने का ज्यादा शौक है तो तुरंत सावधान हो जाइए। एक रिसर्च के मुताबिक, मक्खन हमारी नसों में जाकर जम जाता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा होता है। इससे कोरोनरी आर्टरी ब्लॉक हो सकती हैं।  

5. रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट खाने से बचें 

प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन और हैम में सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। प्रोसेस्ड मीट में मौजूद हानिकारक यौगिक हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं।


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।