[saswp-breadcrumbs]

Summer Health Tips: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में खुदको हेल्दी रखने के लिए इन आदतों को अपनाएं 

Summer Health Tips: अप्रैल का महीना शुरू हो चूका है। ऐसे में गर्मी का प्रकोप भी धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस समय खुदको हेल्दी रखना बेहद जरुरी है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Summer Health Tips: मौसम ने अभी से ही रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल के शुरुआत में कड़ाके की धूप हो रही है। सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर गर्मी पड़ने वाली है। 

इस मौसम में लू, डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और स्किन प्रॉब्लम्स जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पाचन पर भी गहरा असर पड़ता है। इससे पहले की बेतहाशा गर्मी आए, आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लें, ताकि आप बीमार पड़ने से खुद को बचाएं, तो आइये उन आदतों के बारे में जानते है। 

आज से ही डाइट में शुरू कर दें ये 5 बदलाव

1. रोज खाएं दो खीरे

गर्मियां आने से पहले आपको अपने शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आपको रोज दो खीरा खाना चाहिए। खीरा सबसे पहले आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और पानी की कमी से बचाता है। 

इसके अलावा ये शरीर में फाइबर की कमी को दूर करते हुए पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही खीरा खाना पेट को ठंडा करता है और गर्मियों में होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करता है। तो, गर्मियां आने से पहले रोज दो खीरे खाएं। आप इसे नमक लगाकर या फिर सलाद या रायते के रूप में भी खा सकते हैं। 

2. रोज खाएं 1 कटोरी दही

गर्मियों की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही खाना शुरू करें। दही आपके पाचन क्रिया को तेज करने के साथ आपके पेट को ठंडा करने में मददगार है। इसके अलावा ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये एसिडिटी और बदहजनी से भी बचाव में मददगार है। 

3. कपड़ों का रखें ध्यान

इस महीने में गर्मी बढ़ने लगती है, ऐसे में आप अपने कपड़ों का भी खास ख्याल रखें। कई बार लोग पॉलिस्टर जैसे फाइबर के कपड़े पहन लेते हैं, जो स्किन के लिए खतरनाक हैं। ज्यादा गर्मी में ऐसे कपड़े पहनने से स्किन में रैशेज हो सकते हैं, इसलिए कॉटन के कपड़े पहनें। 

4. करें एक्सरसाइज

ये महीना गर्मियों का है, ऐसे में आप आराम से एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। आप सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करें। हालांकि, ज्यादा धूप में एक्सरसाइज न करें। इसके अलावा, आप लाइट एक्सरसाइज को ही करें, तो कुल मिलाकर अप्रैल-मई के महीने में गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर लें। 

5. गर्मी में देर तक ना सोये 

दरअसल, सर्दियों के मौसम में देर तक सोना, रजाई में पड़े रहना आम बात है। लेकिन गर्मियों में यह शरीर को सुस्त बना देता है। इस मौसम में सूरज जल्दी उगता है और शरीर को एक्टिव टाइम जल्दी शुरू करना चाहिए। इसके लिए नियमित रूटीन अपनाएं और सुबह जल्दी उठे। 


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।