Summer Tips: इस मौसम में शरीर से अधिक पसीना निकलने और गर्म वातावरण की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में पाचन यानी डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिक होती हैं। किसी भी तरह के इंफेक्शन का जोखिम भी बढ़ते तापमान के साथ बढ़ जाता है, ऐसे में गर्मी के दिनों में आपको अपनी सेहत का अधिक और खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

गर्मियों में खुदको ऐसे रखें फिट एंड हेल्दी
1. खूब पानी पियें
गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसकी वजह से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भीषण गर्मी से खुद को बचाना चाहते हैं तो जरूरी है कि खुद को पूरी तरह से हाइड्रेट रखें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें।
2. नारियल पानी का सेवन करें
गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए शाम के समय नारियल पानी का सेवन करें। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को नरिश रखता है।
3. सुबह-सुबह पुदीना छाछ का सेवन करें
गर्मी के दिनों में सुबह 11 बजे के आसपास डाइट में पुदीना छाछ का सेवन करें। पुदीना पाचन को दुरुस्त करने के साथ पेट को ठंडा रखता है। वहीं छाछ शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। छाछ एक अच्छा प्रोबायोटिक ड्रिंक भी है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
4. भरपूर मात्रा में सलाद खाएं
दोपहर के आधे घंटे पहले भरपूर मात्रा में सलाद का सेवन करें। गर्मी में सलाद के लिए खीरा और ककड़ी को डाइट में शामिल करें। सलाद में फाइबर पाया जाता है, जोपाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। वहीं खीरा-ककड़ी में शरीर को हाइड्रेट रखता है।
5. गोंद कतीरा का डिटॉक्स पानी पिए
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए सुबह के समय गोंद कतीरा का डिटॉक्स वॉटर भी पीया जा सकता हैं। गोंद कतीरा की ड्रिंक बनाने के लिए 1/2 चम्मच गोंद को 1 कटोरी पानी में भिगों दें। अब इस भिगो हुए गोंद को 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं।