Sweet Potato Benefits: शकरकंद एक जड़ वाली सब्जी है, जो इस मौसम में काफी बिकती है। यह सब्जी फाइबर, विटामिन-A,C और E से भरपूर होती है। इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है। शकरकंद इस मौसम में बिकने वाली एक आम सब्जी है, जो कि लाभदायक गुणों से भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है, तो चलिए इसके फायदे के बारे में जानते है।
शकरकंद कब खाना चाहिए
शकरकंद को आपको खाने के लिए कुछ स्थितियों के साथ सही समय का भी चुनाव करना होगा। जैसे कि पहले तो शकरकंद को रात में ना खाएं, खास कर कि अगर आप मोटापा और डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं शकरकंद खाने का सबसे अच्छा समय लंच में खाना है। दरअसल, शकरकंद में मौजूद कैल्शियम को शरीर में अवशोषित होने में 4-5 घंटे लगते हैं, दोपहर 2 से 5 बजे की धूप कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ावा दे सकती है।

शकरकंद खाने के अनगिनत फायदे
1. डायबिटीज
शकरकंद का स्वाद मीठा होता है लेकिन इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। मधुमेह रोगियों को शकरकंद उबालकर खाना चाहिए। हालांकि, इन लोगों को शकरकंद खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
2. हृदय रोग
शकरकंद में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। यह सब्जी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बैलेंस करती है। इसलिए हार्ट के मरीजों के लिए भी यह सब्जी खाना फायदेमंद है।
3. किडनी हेल्थ
किडनी रोग एक गंभीर समस्या है। अक्सर किडनी रोगों के कुछ मरीजों को तरह-तरह की सब्जियां खाने से रोका जाता है लेकिन शकरकंद खाना इनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। शकरकंद में पोटेशियम होता है।
4.हाई फाइबर
जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए यह सब्जी खाना फायदेमंद है। यह जीरो कैलोरी फूड आइटम है, जिसे खाने से फाइबर मिलेगा और भूख कंट्रोल रहेगी। वेट लॉस के लिए इसे खाना काफी आसान है। इसे सिर्फ उबालकर बिना किसी नमक या मसाले के खा सकते हैं।
5. हड्डियों के लिए फायदेमंद
शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन-A, C, B-6, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं। इसके अलावा, शकरकंद आयरन का भी सोर्स है। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूती देते हैं।