Ram Navami 2025: राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि श्रीराम का अवतरण चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन भी किया जाता है। इस साल रामनवमी पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। अबकी बार राम नवमी पर बनने वाले दुर्लभ योग भक्तों के लिए लाभकारी होने वाले हैं, तो आइये इसके बारे में जानते है।
राम नवमी पर बनेगे कई शुभ संयोग
राम नवमी पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। रविवार का दिन होने से रवि पुष्य योग बनेगा। राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसके अलावा सुलक्ष्मी योग, मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग भी बनने जा रहा है। इन शुभ संयोग में श्रीराम के पूजन से भक्तों को लाभ होगा। उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

राम नवमी पर जरूर करें ये उपाय
राम नाम का जाप
रामनवमी के दिन आपको राम जी के नाम का जप करना चाहिए। साथ ही ‘ॐ श्रीरामाय नमः’ या ‘जय श्री राम’ मंत्र का भी आप कम से कम 108 बार जप कर सकते हैं। इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।
राम जी को अर्पित करें वस्त्र
इस दिन आपको राम जी की पूजा के साथ ही उन्हें नए वस्त्र भी अर्पित करने चाहिए। साथ ही माता सीता को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके दांपत्य और प्रेम जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
हनुमान जी की पूजा
प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की उपासना से इस दिन विशेष फल मिलता है। आप इस दिन हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ भी कर सकते हैं। यह उपाय करने से आपको श्रीराम और हनुमान दोनों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की विघ्न-बाधाओं का अंत होता है।
दान-पुण्य करें
हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है और पवित्र दिनों पर दान करने से इसका फल और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए राम नवमी के दिन आपको जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कपूर, जल कलश, घंटी, ध्वज, दीप और धन आदि दान करना चाहिए। दान करने से ईश्वर के आशीर्वाद के साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
जल में तुलसी डालकर स्नान करें
राम नवमी के दिन आपको जल में तुलसी के कुछ पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से पाप कर्मों से तो आपको मुक्ति मिलती ही है साथ ही आरोग्य भी आप प्राप्त करते हैं।