Summer Diet Tips: गर्मियों में करें अपने खानपान में बदलाव, इन चीजों का सेवन करके रखें खुदको हाइड्रेट 

Summer Diet Tips: गर्मियों का मौसम आपके पाचन तंत्र के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। इसलिए इस मौसम में आपको कुछ चीजों का सेवन करना चाहिए तो कुछ चीजों को अवॉइड करना चाहिए।

Summer Diet Tips: गर्मियों में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखना काफी मुश्किल हो जाता है। गर्मियों के दौरान होने वाली स्वेटिंग और बेचैनी से आपका खाना खाने का मन भी नहीं करता है। कई बार तो लोगों गर्मी कारण पूरे दिन खाना नहीं खा पाते है और इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। गर्मियों में आपको खुद को हाइड्रेट और कूल रखना बहुत जरूरी होता है। 

इससे आपके शरीर में डिहाईड्रेशन, हिट स्ट्रोक, सनबर्न और रैशेज की समस्या हो सकती है। सही डाइट का पालन न करने पर इंफ्केशन और यूरिन में जलन की दिकक्त भी हो सकती है। सनबर्न के कारण आपकी त्वचा में खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं, तो आइये इसके बारे में जानते है।

गर्मियों के मौसम में इन चीजों का करें सेवन

Summer Diet Tips
Summer Diet Tips

1. तरबूज

गर्मियों में तरबूज जैसी फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें अधिकतर पानी होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते हैं। तरबूज में विटामिन सी और ए जैसे पौष्टिक तत्व भी होते है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बनाए रखने में मदद करते हैं।

2. खीरा

खीरा भी एक हाइड्रेटिंग फूड है जो पूरा पानी से भरपूर होता है और इसका सेवन करने से आप कैलोरी भी ज्यादा नहीं कंज्यूम करते हैं। यह आपके शरीर के तापमान को रेगुलेट करने में मदद करता है और टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में सहायक होता है।

3. नारियल का पानी

नारियल का पानी गर्मियों में शरीर के लिए काफी लाभदायक रहता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं। यह गर्मियों के दौरान पसीने के रूप में फ्लूड लॉस से शरीर को बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

4. पुदीना

पुदीना एक रिफ्रेशिंग इंग्रेडिएंट्स होता है और शरीर पर इसका काफी कूल प्रभाव होता है। यह शरीर में पाचन को इंप्रोज करने में मदद करता है और इंफ्लेमेशन कम करने में भी सहायक है। पुदीने को आप सलाद, ड्रिंक्स या फिर चटनी आदि में मिला कर खा या पी सकते हैं।

5. दही

दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं। यह शरीर की गर्मी को कम करने में, इन्फ्लेमेशन को कम करने में और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होती है। इसे स्नैक, सलाद में मिला कर खाया जा सकता है।


About Author

Beauty Kumari

में ब्यूटी कुमारी, मुझे लाइफ स्टाइल जैसे, हेल्थ टिप्स, रिलेशन टिप्स जैसे विषय पे लिखना बेहद पसंद है। में पिछले पांच सालो से इस छेत्र में काम कर रही हु। मेने अपनी पढ़ाई पूर्णया यूनिवर्सिटी से पूरी की है।