Bihar Rain Alert: बिहार में अचानक मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में फिर बरसेगी मूसलाधार बारिश 

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विभाग लगातार बारिश को लेकर अपडेट जारी कर रहा है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि, बिहार के इन जिलों में फिर मूसलाधार बारिश बरसायेगा कहर।

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 29 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर किशनगंज और आसपास के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पटना समेत अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

बिहार के इन जिलों में जारी किया गया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज सुबह ही अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और मधेपुरा में तेज बारिश और 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना, मुंगेर, बांका, जमुई, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, नालंदा, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सिवान, गोपालगंज, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और पश्चिमी चंपारण में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

भागलपुर में सबसे ज्यादा तापमान देखा गया 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले 24 घंटे में बिहार के भागलपुर जिले में सबसे ज्यादा तापमान देखा गया है। बीते रविवार को को यहाँ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वही, रोहतास और छपरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा है। लगभग 9 जिलों में तापमान 39 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जिसमे राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा है। 

मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी 

दरअसल, पटना IMD ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है और समय-समय पर अपडेट जारी कर रहा है। लोगों से अपील है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित रहें।

6 मई से चलेगी तेज हवाएं 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 मई से पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6°C की वृद्धि संभव है। जबकि न्यूनतम तापमान में 3-4°C की वृद्धि हो सकती है। 


About Author

Neha Jha

बिहार के पटना जिला की रहने वाली, मेरा नाम नेहा झा है। में पिछले 3 सालों से कंटेंट लिखने का काम कर रही हु। मुझे स्थानीय मुद्दे, राजनीति, प्रशासन जैसे विष्यों पे लिखना बेहद पसंद है। मैंने B N Mandal University से अपना पोलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।