Bihar Weather: राजधानी पटना समेत 23 जिलों में आज शनिवार को आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, अरवल, शेखपुरा, और खगड़िया में हल्की बारिश, बादल गरजने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, टॉप आइये इसके बारे में जानते है।
अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम
पटना मौसम विभाग, बिहार में अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। वहीं, अगले 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। आज राज्य का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।
7 मई के बाद बदलेगा बिहार का मौसम
IMD ने जानकारी देते हुए कहा है कि, बिहार में अगले 5 दिनों तक बारिश और आंधी के आलावा कुछ अंज़र नहीं आने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से पता चला है कि, 9 मई के बाद प्रदेश में बारिश का दौर थम जाएगा। इसके साथ ही तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी।
पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, पटना के मनेर और मसौढ़ी समेत बेगूसराय, जहानाबाद, बांका, जमुई, नवादा, गया, भागलपुर और मुंगेर के विभिन्न हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के मटियानी में सबसे अधिक 42.6 मिमी बारिश हुई, जबकि पटना के मनेर में 38.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गोपालगंज में सर्वाधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
6 से 8 मई के बीच बारिश में आएगी कमी
पटना मौसम विभाग ने जानकरी देते हुए कहा है कि, बिहार में 6 और 8 मई तक बारिश की गतिविधि में कमी आएगी।लेकिन उत्तरी और पूर्वी बिहार में छिटपुट बारिश संभव है तो पश्चिमी बिहार में तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई के बाद बारिश का सिलसिला थमेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी तो पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप शुरू हो सकता है।