Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश से मौसम सामान्य था लेकिन अब पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।
पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, गोपालगंज जिले में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
इन जिलों में जारी किया गया लू अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और शिवहर जिलों के लिए “लू” यानी हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मौसम आग बन कर बरसेगा, गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम शुष्क रहेगा वहीं लहर की वजह से लोगों को स्वास्थ्य संबमधित परेशानियां झेलनी पड़ेगी।
20 से ज्यादा जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट
राज्य के बक्सर, भोजपुर, कटिहार, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, कैमूर (भभुआ), अरवल, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज गर्मी और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को असहज कर सकती है।
26 अप्रैल को बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से एक बार फिर बिहार का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर से आफत की बारिश, आंधी-पानी और बिजली का अलर्ट जारी किया है।
वहीँ, सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और बेगूसराय जिले में एक बार फिर से तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। बुधवार को पटना सहित राज्य के कई भागों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।