Bihar Weather: बिहार में बदलता मौसम का मिजाज, पूरे देश को वंचित कर रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज यानि गुरुवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिससे मौसम ठंड और सुहाना हो गया। IMD ने बताया कि, पटना समेत इन जिलों में 2 और 3 मई को वर्षा होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के चलते बिहार को गर्मी से छुटकारा मिलेगा, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
बिहार में जारी हुआ पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक के अनुसार, 2 मई से पश्चिमी हिमालय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को प्रभावित करने के बाद बिहार में मौसमी बदलाव लाएगा। वहीं, आज रात को बिहार के सभी जिलों में बारिश होगी, कुछ स्थानों पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी
पटना मौसम विभाग ने सभी 38 जिलों के लिए बारिश का अनुमान जारी किया है। कुछ इलाकों में बारिश का ज्यादा असर होगा। पूर्वी बिहार (भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा) में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। यहां 20-40 मिमी तक पानी बरस सकता है।
दक्षिणी बिहार (पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर) में हल्की से मध्यम बारिश होगी, साथ ही गरज और बिजली भी चमक सकती है। उत्तरी बिहार (सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर) में हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी बिहार (सिवान, गोपालगंज, बक्सर) में हल्की बारिश होगी, लेकिन कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
4 मई से गर्मी दिखायेगा अपना प्रकोप
IMD ने अपना नया रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि, अब बिहार के लोगो को और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 3 मई से बिहार का अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री और न्यूनतम 22-25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 3-5 मई तक तापमान 35-37 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन बारिश के कारण उमस बढ़ सकती है। मई में प्री-मानसून बारिश होने बिहार में आम बात है।