[saswp-breadcrumbs]

Monsoon 2025: चैत और बैशाख में बरसेगा भीषम गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Monsoon 2025: देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू के थपेड़े अप्रैल महीने में ही परेशान करने लगे हैं। इस बार अप्रैल, मई, जून 3 महीने में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी हुई थी, जो सच साबित होती नजर आ रही है।

Monsoon 2025: देश के पश्चिमोत्तर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली-NCR में भी दो दिन से लू का प्रकोप जारी है। मंगलवार को इस मौसम की सबसे गर्म सुबह रही। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। कुछ जगहों पर तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री को पार कर गया। 

बढ़ती गर्मी में पावर डिमांड भी 5000 मेगावॉट को पार कर गई है। ऐसे हालात में मौसम से जुड़ी प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने मॉनसून पर राहतभरी खबर दी है। इस एजेंसी का अनुमान है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

मई और जून में धीमा रहेगा मानसून 

हालांकि मई में एंट्री के बाद जून में मानसून धीमा रहेगा, लेकिन जुलाई से सितंबर के बीच अच्छी बारिश होगा। इस बार मानसून 40 फीसदी सामान्य, 30 फीसदी सामान्य से अधिक और 10 फीसदी ज्यादा रहने का अनुमान है। एक जून से 30 सितंबर के बीच 895 मिलीमीटर (103%) बारिश हो सकती है। बता दें कि मानसून सीजन के 4 महीनों में 96 से 104% के बीच हुई बारिश सामान्य मानी जाती है, इसलिए इस बार मानसून सामान्य रहेगा, जो किसानों के लिए खुशखबरी लाएगा।

दिल्ली-NCR में लू का अलर्टजारी 

दिल्ली समेत गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मथुरा और आगरा तक इस हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। आने वाले इस सप्ताह में अधिकतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लू के थपेड़े से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। लेकिन इसके अगले दिन ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

यूपी-बिहार में भीषम गर्मी का प्रकोप 

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में 8 अप्रैल से बारिश शुरू होने के आसार जताए गए हैं। लेकिन कहीं भी झमाझम बारिश होने का अलर्ट नहीं है। इस समय लगातार कई-कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया जा रहा है। 

प्रदेश का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


About Author

Vishal Kumar

मेरा नाम विशाल कुमार है, मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मुझे देश, विदेश से संबंधित विषयों पर लिखना बेहद पसंद है। मुझे इस छेत्र में पिछले 4 साल का अनुभव है। मैंने B N Mandal University से अपना ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी किया है।