Health Tips: कई लोगों के लिए फिट और स्वस्थ रहना मेहनत का काम होता है। अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों को छोड़कर जिम में घंटों मेहनत करने और एक स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हुए लोग अपने आपको फिट रखते हैं। लेकिन, अगर आप समझदारी और स्मार्टली काम करते हैं तो आपको जिम में हैवीवेट और स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करने की जरूरत नहीं है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

बिना एक्सरसाइज के खुद को ऐसे रखें एक्टिव
1. बात करते हुए वॉक करें
आपको जब भी फोन पर बात करनी हो, तो वॉक करते हुए बात करें। यह एक्टिविटी आपके लिए एक्सरसाइज का काम करेगी। इससे पूरे शरीर की मांसपेशियों को फायदा होता है। यह तरीका आप खाने के बाद वॉक करने के लिए भी अपना सकते हैं। इससे खाना भी पचेगा और आप एक्टिव भी रहेंगे।
2. दीवार पर थोड़ी देर पैर रखें
अगर आपको एक्सरसाइज का समय नहीं मिलता है, तो आप यह तरीका अपना सकते हैं। अपने फ्री टाइम में दीवार पर पैर रखकर शरीर को स्ट्रेच करें। ऐसे में आप जितना शरीर को स्ट्रेच कर सकते हैं उतनी कोशिश करें। इससे शरीर की सभी मांसपेशियों को फायदा मिलता है। इससे आपको बॉडी बैलेंस बनाने भी मदद मिलेगी। साथ ही, इससे आप रिलैक्स भी महसूस करेंगे।
3. सीढ़ी पर चढ़ना और उतरना
सीढ़ी चढ़ना और उतरना पैर की शक्ति को बढ़ाने और दिल के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मददगार है। ये बॉडी वेट को मेंटेन रखने में मदद करता है। सीढ़ी चढ़ने और उतरने से शरीर की हड्डियां और जोड़ो में दर्द नहीं होता साथ ही बॉडी टोन भी होती है।
4. एड़ियो पर खड़े रहें
अगर आप खड़े होकर खाना बना रहे हैं, तो आप एड़ियों के बल खड़े हो सकते हैं। इससे बॉडी को बैलेंस बनाने में मदद मिलती है। सारा भार एड़ियो पर आने से शरीर के निचले हिस्सों पर प्रेशर पड़ता है। इसे आप एक बार में 8 से 10 बार ट्राई कर सकते हैं। एड़ियों पर खड़े रहे और कुछ देर होल्ड करके दोबारा नॉर्मल हो जाएं।
5. सुबह और शाम को पैदल चलें
पैदल चलना भी एक एक्सरसाइज है, पैदल चलने से तनाव और चिंता कम होती है और दिल का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जिम में हैवीवेट उठाने के बजाय पैदल चलना आनंदमय और मजेदार है। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं, जैसे कैलोरी बर्न होती है, कोर मजबूत होता है और ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा रहता है।