Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में जारी किया गया रेड अलर्ट, जानें IMD का नया रिपोर्ट 

Bihar Weather: पूरे बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बार बिहार में पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटने वाला है। बिहार के कई जिलों में आज यानी 27 अप्रैल से आंधी-पानी की संभावना बनती दिख रही है।

Bihar Weather: बिहार में आज रात में ठनका गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के 19 जिले भीषण हीट वेव की चपेट में है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 और 27 अप्रैल, 2025 दिन शनिवार की शाम तक गर्मी सताएगी फिर हवा का रुख बदलेगा, पुरवैया के साथ आंधी चलेगी। बादल छाएंगे और ठनका गिरने का अलर्ट है, तो आइये इसके बारे में जानते है.

मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी 

IMD का दावा है कि, रविवार शाम तक राज्य के अधिकतर इलाकों के अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं दिखेगा लेकिन मंगलवार तक तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

कटिहार, पुर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सिवान, गोपालगंज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में जोरदार बारिश और आंधी का दौर चलने वाला है।

18 जिलों का तापमान 40°C के पार

26 अप्रैल को मोतिहारी, शेखपुरा में हीट वेव यानी लू रिकॉर्ड किया हुआ। वही, भागलपुर में भीषण दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गया और डेहरी में सबसे अधिक तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। यह सीजन का अबतक का सबसे अधिक तापमान है। 

इसके बाद औरंगाबाद में 43.9 डिग्री और शेखपुरा में 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में भी तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। भोजपुर में 42.8 डिग्री और बक्सर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विक्रमगंज में 42.1 डिग्री, बांका में 41.9 डिग्री और छपरा में 41.3 डिग्री तापमान रहा है। 

28 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम 

सोमवार को भी कई जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रदेश के मध्य और पूर्वी भाग के कुछ जिले हैं, इनके साथ किशनगंज, अररिया, सुपौल, बेगूसराय, पूर्णिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण भी शामिल हैं। पटना में सोमवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। इसी के साथ कल पटना में भारी बारिश और धूल भरी आंधी के भी आसार दिख रहे हैं।

इन जिलों में जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि 27 अप्रैल 2025, दिन रविवार को पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में भी बारिश और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 28 अप्रैल, 2025 दिन सोमवार को अधिकांश जिलों में तेज हवा चलेगी। और 29 अप्रैल से बांका, भागलपुर, खगड़िया और उत्तरी भागों में बारिश होगी।


About Author

Neha Jha

बिहार के पटना जिला की रहने वाली, मेरा नाम नेहा झा है। में पिछले 3 सालों से कंटेंट लिखने का काम कर रही हु। मुझे स्थानीय मुद्दे, राजनीति, प्रशासन जैसे विष्यों पे लिखना बेहद पसंद है। मैंने B N Mandal University से अपना पोलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।